डिप्टी सीएम पद को लेकर पहल शुरू! CM फडणवीस से मिलने बंगले पर पहुंचे NCP के 3 दिग्गज नेता

महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम पद को लेकर और एनसीपी के वारिस तय करने को लेकर पहल शुरू हो गई है। इस संबंध में एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। मुलाकात में किन पहलुओं पर बात हुई, विस्तार से पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Ajit Pawar

महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन के बाद से राजनीति उठा पटक मची है। डिप्टी सीएम पद को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। शुक्रवार को अजित पवार की अस्थियों का विर्सजन हुआ। इससे पहले बीती रात एनसीपी अजित पवार गुट के नेताओं ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करने के लिए एनसीपी अजित पवार गुट के नेता प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, छगन भुजबल सीएम के बंगले वर्षा पर पहुंचे हैं। सूत्रों के मुताबिक, सुनेत्रा पवार को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने और अजित पवार के पास रहे विभाग को एनसीपी को देने के संदर्भ में पत्र सीएम फडणवीस को देंगे।

विज्ञापन

बारामती में प्लेन क्रैश में अजित पवार का निधन हो गया। अगले दिन यानी 29 जनवरी को पैत्रक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पवार परिवार ने शुक्रवार को उनकी अस्थियां विसर्जित कीं। इसी दौरान परिवार के एक करीबी किरण गुजर ने अजित पवार की अंतिम इच्छा भी बताई। उन्होंने कहा ‘दादा’ की अंतिम इच्छा थी कि एनसीपी के दोनों गुटों का विलय हो। सभी एकजुट हों। इस बारे में पूरे परिवार में चर्चा चल रही थी।

विज्ञापन

बता दें कि गत विधानसभा चुनाव में एनसीपी (अजित पवार) ने बीजेपी गठबंधन यानी महायुति के साथ चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में महायुति ने शानदार प्रदर्शन किया था। कुल 288 सीटों पर बीजेपी ने 132, शिवसेना (शिंदे) ने 57 और एनसीपी (अजित पवार) ने 41 सीटों पर जीत हासिल की थी। नई सरकार में एनसीपी कोटे से अजित पवार और शिवसेना कोटे से एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम बनाया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ