अजित पवार की विरासत संभालेंगी सुनेत्रा? महाराष्ट्र की नई डिप्टी CM बनाने की तैयारी; शरद पवार गुट के साथ विलय पर भी सस्पेंस!

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजित पवार के निधन से खाली हुई बारामती सीट से सुनेत्रा पवार चुनाव लड़ सकती हैं. उन्हें सरकार में डिप्टी सीएम का पद दिए जाने का प्रस्ताव भी लाए जाने की उम्मीद है.

Sunetra-Pawar

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के भीतर सत्ता संघर्ष शुरू हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे और सुनील तटकरे ने अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार से मुलाकात की है. एनसीपी में पार्टी के भविष्य के नेतृत्व और राजनीतिक रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

विज्ञापन

साथ ही रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अजित पवार के निधन से खाली हुई उनकी बारामती सीट से सुनेत्रा पवार चुनाव लड़ सकती हैं. उन्हें सरकार में डिप्टी सीएम का पद दिए जाने का प्रस्ताव भी लाए जाने की उम्मीद है. एनसीपी नेता इस प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिल सकते हैं.

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल इस दौरान एनसीपी का नेतृत्व कर सकते हैं. एनसीपी (शरद पवार गुट) के साथ विलय की संभावना पर भी चर्चा है. सूत्रों के अनुसार, अजित पवार नगर निगम चुनाव के समय से ही विलय को लेकर एनसीपी (एसपी) के साथ चर्चा कर रहे थे.

बता दें, अजित पवार की गुरुवार को एक प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार निकाय चुनाव के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे. बारामती एयरपोर्ट पर लैंड के दौरान उनका प्लेन क्रैश हो गया. प्लेन में अजित पवार के अलावा पांच लोग सवार थे. उन सबकी भी मौत हो गई. प्लेन क्रैश कैसे हुआ, इसके जांच की जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ