IndiGo Airlines Emergency Landing: गुजरात के अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश की अभी जांच चल रही है। उस हादसे के बाद से कई इमरजेंसी लैंडिंग की खबरें सामने आ चुकी हैं। बीती रात दिल्ली से गोवा जा रहे इंडिगो के एक विमान की भी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस तरह के मामलों की जब जांच की जाती है, तो उसकी अलग-अलग वजह सामने आती हैं। अब गोवा फ्लाइट की लैंडिंग के बाद सवाल उठने लगे हैं कि आखिर विमान का इंजन फेल क्यों होता है? इसके क्या कारण हो सकते हैं? यहां पर इन सवालों के जवाब पढ़ें।
मुंबई में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से गोवा जा रहे इंडिगो के विमान की रात 10 बजे करीब छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। इसके पहले पायलट ने इमरजेंसी का अलार्म बजाया था। इंडिगो की तरफ से इस लैंडिंग की जानकारी दी गई, जिसमें कहा गया कि फ्लाइट नंबर 6E 6271 में तकनीकी खराबी आ गई थी। यह विमान दिल्ली से गोवा के मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए निकला था।
ये भी पढ़ें: मुंबई में इंडिगो विमान का इंजन फेल, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
इंजन बंद होने के क्या हैं कारण?
एक न्यूज चैनल से भारतीय पायलट संघ के अध्यक्ष कैप्टन सी. एस. रंधावा ने इस बारे में बात की। उन्होंने जानकारी दी कि ‘इंजन बंद हो जाने के कई कारण होते हैं, जिसमें फ्यूल में पानी का मिल जाना, इंजन को फ्यूल मिलने में आई परेशानी, फ्यूल फिल्टर का ब्लॉक होना और इंजन स्टैक में फॉरेन ऑब्जेक्ट का एंटर करना भी शामिल है।
उड़ते प्लेन में इंजन बंद होने की बढ़ी समस्या
हालिया इमरजेंसी लैंडिंग के मामलों के बीच एक रिपोर्ट सामने आई। इसमें 1 जनवरी 2024 से 31 मई 2025 के बीच का डाटा दिया गया। बताया गया कि इस दौरान करीब 11 बार पायलट्स ने इमरजेंसी लैंडिंग करने की मांग हुई। इसमें सबसे ज्यादा इमरजेंसी लैंडिंग तकनीकी कारणों के चलते की जाती है। वहीं, 5 सालों में उड़ती फ्लाइट मेें 60 से ज्यादा बार इंजन बंद होने की घटनाएं सामने आ हैं।
ये भी पढ़ें: अहमदाबाद जैसे विमान हादसे में 4 लोगों की मौत, लंदन के साउथेंड एयरपोर्ट पर क्रैश हुआ था विमान
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 hr agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
1 hr agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
2 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
2 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
3 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
4 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
5 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
5 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
6 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines