---विज्ञापन---

देश angle-right

मुंबई में इंडिगो विमान का इंजन फेल, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को तब आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी जब उसके एक इंजन ने काम करना बंद कर दिया। विमान ने रात 8 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी और गोवा की ओर जा रहा था, लेकिन इंजन फेल होने के बाद उसे मुंबई की ओर मोड़ दिया गया।

---विज्ञापन---

दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। बताया जा रहा है कि विमान का एक इंजन फेल हो गया था, जिसके बाद विमान को मुंबई की तरफ मोड़ा गया और इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। इंजन फेल होने के बाद करीब 17 मिनट तक आसमान में विमान उड़ान भर रहा था।

मुंबई लैंड हुआ विमान

बताया जा रहा है कि इंडिगो की एक फ्लाइट ने रात करीब 8 बजे दिल्ली से गोवा के लिए उड़ान भरी थी। विमान करीब आधे घंटे की देरी से उड़ान भर रहा था। गोवा की तरफ जा रहे विमान को अचानक मुंबई की तरफ मोड़ दिया गया। विमान ने रात 10 बजे से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे आपातकालीन लैंडिंग की।

---विज्ञापन---

विमान में आई खराबी के कारण इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी। हालांकि विमान सुरक्षित मुंबई एयरपोर्ट पर उतर गया। अभी तक किसी यात्री के हताहत होने और नुकसान की खबर नहीं है।

तीन घंटे देरी से उड़ी एमिरेट्स की फ्लाइट

वहीं, मुंबई से दुबई जाने वाली एमिरेट्स की एक उड़ान में बुधवार को ही तकनीकी खराबी के कारण लगभग तीन घंटे की देरी हुई। इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को दोबारा सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ा। जानकरी के मुताबिक, बोइंग 777 विमान द्वारा संचालित उड़ान संख्या ईके 505 को मुम्बई के छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह 10.15 बजे रवाना होना था लेकिन इस विमान ने दोपहर 1.04 बजे उड़ान भरी।

---विज्ञापन---

एमिरेट्स ने एक बयान जारी कर बताया कि 16 जुलाई की मुंबई-दुबई उड़ान ईके 505 “अतिरिक्त तकनीकी जांच” के कारण ढाई घंटे लेट हुई थी। इसके बाद विमान को दुबई के लिए रवाना किया गया था। विमान दुबई सुरक्षित रूप से पहुंच चुका है।

यह भी पढ़ें : हिंडन एयरपोर्ट से पटना के लिए 20 जुलाई को उड़ान भरेगी इंडिगों की फ्लाइट, जानिए पूरी डिटेल

---विज्ञापन---

अहमदाबाद में हुआ था दर्दनाक हादसा

अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रहे एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया था। इस दर्दनाक घटना से लोग अभी उबर भी नहीं पाए कि लगातार विमान में खामियों की खबर सामने आ रही हैं।

First published on: Jul 16, 2025 10:51 PM

End of Article
---विज्ञापन---
Sponsored Links by Taboola