CJP Protest: ट्रेनें रद्द होने पर कैसे मिलेगा रिफंड? आज रोकी गई हैं दिल्ली आने वाली 70 से ज्यादा गाड़ियां

CJP Protest: ट्रेनें रद्द होने पर कैसे मिलेगा रिफंड? आज रोकी गई हैं दिल्ली आने वाली 70 से ज्यादा गाड़ियां

Breaking News

यह खबर अभी ब्रेकिंग है, इसे अपडेट किया जा रहा है (Photo: News24)

दिल्ली में जंतर-मंतर पर आज कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के चलते आज दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. रेलवे बोर्ड ने यात्रियों को टिकट का पूरा रिफंड देने का आदेश दिया है. जंतर-मंतर पर शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को निरस्त करने के निर्णय से खड़ी हुई परेशानी के बीच रेलवे बोर्ड ने यात्रियों को उनके टिकट के भुगतान का पूरा रिफंड किए जाने का आदेश जारी किया है. ई-टिकट पर भी कोई टीडीआर दाखिल करने की जरूरत नहीं होगी. उत्तर-मध्य रेल जोन से चलने-गुजरने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस व राजधानी एक्सप्रेस समेत 70 से अधिक ट्रेनें रद की गई हैं तो उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल से लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस व तेजस सहित आधा दर्जन ट्रेनें और पूर्वोत्तर रेलवे से सात ट्रेनें निरस्त की गई हैं. नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली प्रमुख ट्रेनों को प्रारंभिक स्टेशनों से ही निरस्त किया गया. अचानक लिए गए इस फैसले से लाखों यात्रियों पर प्रभाव पड़ा है.

विज्ञापन

कोई टीडीआर दाखिल नहीं करना होगा
उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ पीआरओ डॉ. अमित मालवीय के अनुसार, दिल्ली में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन से भारी ट्रैफिक जाम और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह एहतियाती निर्णय लिया गया है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को पूरा रिफंड देने का आदेश जारी किया है. ऑनलाइन ई-टिकट पर यात्रियों को कोई टीडीआर दाखिल नहीं करना होगा. पूरा किराया तीन से पांच कार्यदिवसों में स्वतः मूल बैंक खाते में आ जाएगा. आरक्षण खिड़की से खरीदे गए टिकटों को निर्धारित समयावधि में किसी भी पीआरएस काउंटर पर सरेंडर कर पूरा नकद रिफंड मिलेगा.

विज्ञापन

हजरत निजामुद्दीन और दिल्ली स्टेशन से रद्द हुई ट्रेन की लिस्ट
ट्रेन नंबर 22221 मुंबई CSMT-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 12301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (गया के रास्ते)
ट्रेन नंबर 12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 12309 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 12877 रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 12275 प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस से नई दिल्ली
ट्रेन नंबर 12451 श्रमशक्ति एक्सप्रेस कानपुर से नई दिल्ली
ट्रेन नंबर 12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस राजेंद्र नगर टर्मिनल से नई दिल्ली
ट्रेन नंबर 22361 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 20801 मगध एक्सप्रेस इस्लामपुर से नई दिल्ली (पटना होकर)
ट्रेन नंबर 12559 शिवगंगा एक्सप्रेस बनारस से नई दिल्ली
ट्रेन नंबर 12581 बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 12447 यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस मानिकपुर जंक्शन से हजरत निजामुद्दीन
ट्रेन नंबर 12189 महाकौशल एक्सप्रेस जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन
ट्रेन नंबर 22181 गोंडवाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन
ट्रेन नंबर 12121 मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन
ट्रेन नंबर 14211 इंटरसिटी एक्सप्रेस आगरा कैंट से नई दिल्ली
ट्रेन नंबर 15303 कासगंज–नई दिल्ली ट्रेन कासगंज से नई दिल्ली
ट्रेन नंबर 82501 लखनऊ जंक्शन-नई दिल्ली ट्रेन
ट्रेन नंबर 15308 सिरसा-तिलक ब्रिज ट्रेन
ट्रेन नंबर 14738-14737 तिलक ब्रिज भिवानी
ट्रेन नंबर 14728 तिलक ब्रिज- श्रीगंगानगर एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 12056 देहरादून–नई दिल्ली ट्रेन जन शताब्दी एक्सप्रेस

खबर अपडेट की जा रही है…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ