18 घंटे में मुंबई टू दिल्ली, एक गाड़ी और 2 इंजन; जानें कौन-सी है वो ट्रेन? जो पुश और पुल टेक्निक से दौड़ती

Indian Railways Mumbai to Delhi Train: मुंबई से दिल्ली के बीच दौड़ने वाली ट्रेन भारत की पहली पुश पुल टेक्निक पर आधारित ट्रेन है। यह ट्रेन 18 घंटे में सफर पूरा करती है और 6 साल से सेवाएं दे रही है। आइए इस ट्रेन के बारे में विस्तार से जानते हैं…

Rajdhani Express Train

Rajdhani Express Train

विज्ञापन

Indian Railways Rajdhani Express Train: इंडियन रेलवे हर रोज करीब 10 हजार ट्रेनें दौड़ाता है, जिनमें रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं। अपनी स्थापना से लेकर अब तक रेलवे विभाग कई प्रकार की ट्रेनें बनाकर दौड़ा चुका है। मॉडर्न से मॉडर्न टेक्नोलॉजी इन ट्रेनों में इस्तेमाल कर चुका है। आज भारतीय ट्रेनों में सफर करके जहां लोगों का समय और पैसा बचता है, वहीं लोगों को AC से लेकर वाईफाई तक की सुविधाएं भी मिलती हैं। आज हम उस ट्रेन के बारे में बात करेंगे, जो 18 घंटे में मुंबई से दिल्ली पहुंचा देती है। करीब 1543 किलोमीटर का सफर तय करती है।

यह भी पढ़ें:बर्फीले तूफान के भयानक Video; 4 की मौत, एयरपोर्ट बंद, 2000 फ्लाइटें रद्द…जानें अमेरिका में कैसे हालात?

Advertisment

अमृत भारत एक्सप्रेस पुश-पुल टेक्निक पर बेस्ड

यह ट्रेन कोई और नहीं, बल्कि ट्रेन नंबर 22221/22222 CSMT-हजरत निजामुद्दीन हैराजधानी एक्सप्रेस है, जो पुश-पुल टेक्निक पर आधारित पहली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन है। ‘पुश-पुल’ टेक्निक के तहत ट्रेन में 2 इंजन लगते हैं। एक इंजन सबसे आगे और दूसरा सबसे पीछे लगाया जाता है। इससे 2 स्टेशनों के बीच सफर का समय कम हो जाता है। साल 2023 में नेशनल ट्रांसपोर्टर्स ने पुश-पुल टेक्निक पर बेस्ड अमृत भारत एक्सप्रेस को लॉन्च किया, लेकिन इस टेक्निक के अनुसार एक ट्रेन पहले से ही दौड़ रही है और वह है दिल्ली-मुंबई के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस।

साल 2019 से दौड़ रही राजधानी एक्सप्रेस

ट्रेन नंबर 22221/22222 CSMT-हजरत निजामुद्दीन हैराजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को पुश-पुल मोड में 2 इंजन के साथ दौड़ाया जाता है। एक इंजन आगे और एक इंजन पीछे होने से सेक्शन्स को जोड़ने-अलग करने की जरूरत खत्म हो जाती है। इससे जहां समय बचता है, वहीं सफर का समय भी घट जाता है। इस ट्रेन को शुरू हुए 6 साल हो चुके हैं। 19 जनवरी 2019 से यह ट्रेन दौड़ रही है और कमर्शियल सर्विस दे रही है। ट्रेन में एक फर्स्ट AC, 3 AC 2-टियर, 8 AC 3-टियर और एक पेंट्री कार है और लॉन्चिंग के बाद एक महीने के अंदर इस ट्रेन में 2 अतिरिक्त AC- 2 टियर और AC-3 टियर कोच जोड़ दिए गए थे। इस ट्रेन का संचालन और रखरखाव मध्य रेलवे (CR) जोन द्वारा किया जाता है।

विज्ञापन

4 साल से हर रोज दौड़ रही राजधानी एक्सप्रेस

ट्रेन पहले सप्ताह में 2 बार दौड़ती थी, लेकिन 13 सितंबर 2019 से यह ट्रेन सप्ताह में 4 बार सेवाएं दे रही है। 19 जनवरी 2021 को 2 साल पूरे होने के बाद ट्रेन हर दिन दौड़ने लगी। यह ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से हर शाम 4 बजे रवाना होती है। कल्याण, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, भोपाल, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर और आगरा कैंट पर ट्रेन के स्टॉपेज हैं। अगले दिन सुबह 9.55 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचती है। वापसी में यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से हर रोज शाम 4.55 बजे रवाना होती है और अगले दिन सुबह 11.15 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई पहुंचती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ