बर्फीले तूफान के भयानक Video; 4 की मौत, एयरपोर्ट बंद, 2000 फ्लाइटें रद्द...जानें अमेरिका में कैसे हालात?

America Winter Storm Videos Viral: अमेरिका में भयंकर और जानलेवा बर्फीला तूफान कहर बरपा रहा है। अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है और करोड़ों लोग भीषण ठंड की चपेट में हैं। दक्षिण, पश्चिमी और पूर्वी अमेरिका में लोग तूफान झेल रहे हैं। आइए जानते हैं कि हालात कैसे हैं?

Winter Storm in America

सड़कों पर करीब बर्फ की 10 इंच मोटी परत जमी है।

America Winter Storm Videos Viral: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप देश के 47वें राष्ट्रपति बन चुके हैं और राष्ट्रपति बनते ही उनकी पहली चुनौती देश के करीब 7 करोड़ लोगों को भयंकर और जानलेवा बर्फीले तूफान से बचाने की है। जी हां, दक्षिण अमेरिका में शीतकालीन बर्फीला तूफान दस्तक दे चुका है। टेक्सास से फ्लोरिडा तक करीब 15 राज्य इस तूफान की चपेट में हैं। बारिश की तरह बर्फबारी हो रही है और सड़कों पर 6 से 10 इंच बर्फ जम चुकी है। लोग हफ्तेभर के लिए जरूरत की सुविधाएं जुटाकर घरों में कैद हो गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

घरों में कैद हुए 15 राज्यों के लोग

करीब 10 साल बाद इतना भयंकर तूफान आया है, जिसके चलते 15 राज्यों में 7 करोड़ लोगों को बचाने के लिए इमरजेंसी की घोषणा की गई है। बर्फबारी के कारण सड़कें-हाईवे और एयरपोर्ट बंद हो गए हैं। स्कूल-कॉलेज, दफ्तर-मार्केट सब बंद हैं। करीब 2000 फ्लाइटें रद्द कर दी गई हैं। 10000 से ज्यादा फ्लाइटें लेट हैं। ह्यूस्टन शहर में करीब 4 साल बाद बर्फबारी हुई। वहीं आर्कटिक में तापमान जमाव बिंदु तक पहुंच गया है। दक्षिण, पश्चिमी और पूर्वी अमेरिका तक लोग जानलेवा ठंड से ठिठुर रहे हैं। तूफान के कारण अब तक 4 लोगों की मौत होने की खबर है।

विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में 4 की मौत

ऑस्टिन, टेक्सास में ठंड से 2 लोगों की मौत हो गई। काउंटी कोरोनर के कार्यालय ने डेल काउंटी, अलबामा में भी 2 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। ओजार्क शहर में बर्फ से ढकी सड़क पर 27 वर्षीय महिला का शव मिला। उसकी कार का एक्सीडेंट हुआ था। पिंकार्ड शहर में 37 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जिसने स्टोव चालू करके अपने घर को गर्म करने की कोशिश की तो उसके घर में आग लग गई। मैरीलैंड के कॉलेज पार्क में राष्ट्रीय मौसम सेवा के मौसम विज्ञानी मार्क चेनार्ड ने बताया कि दक्षिणी अमेरिका में करीब 40 मिलियन लोग मौसम संबंधी खतरे में हैं, जिनमें से 21 मिलियन से ज्यादा लोगों के लिए चेतावनी जारी की गई है। रॉकीज से लेकर पूर्वी अमेरिका तक के करीब 170 मिलियन लोग इस तूफान से प्रभावित हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ