रेलवे की एक और बड़ी उपलब्धि, बनाया दुनिया का सबसे ताकतवर हाइड्रोजन इंजन, इस रूट पर होगी टेस्टिंग

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। रेलवे ने दुनिया का सबसे अधिक क्षमता वाला हाइड्रोजन इंजन विकसित किया है। रेल मंत्री ने स्वयं इसकी घोषणा प्रवासी भारतीय सम्मेलन में की। आइये जानते हैं इसकी इंजन की टेस्टिंग कब होगी?

Indian Railways Hydrogen Engine

Indian Railways Hydrogen Engine

विज्ञापन

Indian Railways Hydrogen Engine: भारतीय रेलवे ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। रेलवे ने अब हाइड्रोजन से चलने वाला इंजन विकसित किया है। ये दुनिया में सबसे अधिक हॉर्स पावर वाला इंजन है। रेल मंत्री ने यह बात प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा दुनिया में केवल 4 ही देश ऐसे हैं जो ऐसे इंजन बनाते हैं।

रेल मंत्री यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि वे 500 से 600 हॉर्स पावर वाले इंजन का उत्पादन करते हैं। जबकि भारतीय रेलवे ने स्वदेशी तकनीकों का इस्तेमाल करके 1200 हॉर्स पावर वाला इंजन बनाया है। मंत्री ने बताया कि इस इंजन को जल्द ही हरियाणा में जींद से सोनीपत के बीच चलाकर परीक्षण किया जाएगा।

विज्ञापन

तकनीक से देश को आत्मविश्वास मिलता है

वैष्णव ने बताया कि वर्तमान में इसका एकीकरण चल रहा है। इस तरह की उन्नत तकनीक से देश को आत्मविश्वास मिलता है। उन्होंने कहा कि भारत को तकनीक में आत्मनिर्भरता हासिल करने में अभी लंबा सफर तय करना है। मॉरीशस के विदेश मामलों के मंत्री हंब्याराजन ने इस दौरान जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों पर अपनी बात रखी। उन्होंने हरित प्रोद्योगिकी समाधान करने में भारत से समर्थन मांगा है।

ऐसे काम करेगा हाइड्रोजन इंजन

बता दें कि पूरी दुनिया पर्यावरण को लेकर चिंतित है। सभी कार्बन उत्सर्जक देश जीरो एमिशन की बात कर रहे हैं। ऐसे में परिवहन के नए तरीके खोजे जा रहे हैं जिनसे कम से कम कार्बन का उत्सर्जन हो। गौरतलब है कि हाइड्रोजन इंजन को चलाने के लिए डीजल और बिजली की जरूरत नहीं होती है। इसमें हाइड्रोजन इंटरनल कंबनशन इंजन में हाइड्रोजन बर्न कर पावर मिलता है। फिर इंजन के इलेक्ट्रिक मोटर को चलाने के लिए हाइड्रोजन फ्यूल सेल का ऑक्सीजन के साथ रिएक्शन कराया जाता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ