रणदीप सुरजेवाला से रमेश बिधूड़ी तक...जब-जब माननीय भूले मर्यादा, 'अपशब्द' बोले ज्यादा

Indian Politicians

Indian Politicians

Indian Politicians Controversial Statements: शब्दों की एक मर्यादा होती है, एक बार मुंह से निकल जाते हैं तो वापस नहीं लिए जा सकते। शब्द किसी को ठेस पहुंचा सकते हैं, उसके चरित्र पर दाग लगा सकते हैं। शब्द ही किसी का दिल खुश भी कर सकते हैं। उन्हें अपनेपन का अहसास भी करा सकते हैं।

विज्ञापन

राजनीति एक ऐसा क्षेत्र है, जहां किसी को अच्छा महसूस कराने वाले शब्द तो नाममात्र के ही बोले जाते हैं। हर दिन राजनेता अपने विपक्षियों पर जुबानी हमला करते मिलते हैं। कई बार ऐसे मौके भी आए, जब जुबानी तंज बदजुबानी में बदले, जिसके चलते नेताओं को आलोचना, पार्टी में अंदरुनी कार्रवाई या कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। आइए, जानते हैं कि कब-कब किस माननीय ने बदजुबानी की…

विज्ञापन

सिंतबर 2023: ताजा मामला भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सांसद रमेश बिधूड़ी का है, जिन्होंने बसपा सांसद दानिश अली के लिए काफी असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल किया। बिधूड़ी ने कहा ‘ओए…, ओए उग्रवादी, ओ उग्रवादी, बीच में मत बोल, यह आतंकवादी है, यह मुल्ला है, मैं इसे बाहर देखूंगा’।

विज्ञापन

अगस्त 2023: हरियाणा में कांग्रेस के सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कैथल में जनसभा के दौरान विवादित बयान दिया। बदजुबानी करते हुए उन्होंने कहा था कि जो वोटर्स भाजपा और जननायक जनता पार्टी के नेताओं को वोट देते हैं, वे राक्षस प्रवृति के होते हैं। मैं महाभारत की धरती से उन्हें श्राप देता हूं।

विज्ञापन

जून 2023: मध्य प्रदेश में कांग्रेस के अध्यक्ष अरुण यादव की जुबान भी फिसल गई थी। उन्होंने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ही तो आ रहे हैं, उनके पिता भी आ जाएं तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं।

अप्रैल 2023: उत्तर प्रदेश में भाजपा नेता और पूर्व पार्षद विजय कुमार भुर्जी ने फेसबुक पर पोस्ट में जनता को दो टके का बताया। उन्होंने कहा कि राजनीति में सम्मान पाने के लिए दो टके के लोगों के सामने सिर झुकाना पड़ता है, मैं नहीं चाहता की मेरा बेटा ऐसा करे।

विज्ञापन

अप्रैल 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा विधायक बासनगौड़ा यतनाल ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को ‘विषकन्या’ बताया था।

विज्ञापन

मार्च 2023: राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि मैं अपनी पार्टी के सभी नेताओं से कहता हूं कि आप अपने आपसी झगड़े खत्म करो। उससे पहले मोदी को खत्म करने की बात करो।

विज्ञापन

दिसंबर 2022: मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता राजा पटेरिया ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि राजा पटेरिया ने कहा कि अगर संविधान को बचाना है तो नरेंद्र मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहें। बाद में उन्होंने हत्या को हराना बताकर मामले को संभालने की कोशिश की।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ