Unique Family: 4 साल में जन्मीं 3 बेटियां-सबके बर्थडे पर एक अद्भुत संयोग; माता-पिता भी गदगद
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

america unique family: अमेरिका की एक ऐसी फैमिली के बारे में बता रहे हैं, जहां 4 साल में तीन बेटियों ने जन्म लिया। सबका बर्थडे भी एक ही तारीख को है। माता-पिता को अपने बच्चों पर गर्व है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन की ओर से मामले को लेकर काफी हैरानी जताई गई है। फ्लोरिडा के ओकाला की एक फैमिली बेहद खुश है।
यहां दंपती जेरेमी और सॉहरी टर्नर ने इस महीने परिवार में आए नन्हे सदस्य का जोरदार वेलकम जो किया है। उनकी बेबी जूलियट का इसी महीने 3 सितंबर को जन्म हुआ है। ये दिन खास इसलिए भी है, क्योंकि इनकी फैमिली में सेम डे 2012 में जेसिका और 2020 में जैस्मीन आई थी। यानी तीनों बेटियों का बर्थडे सेम डे है।
जेरेमी टर्नर अपनी बेटियों को लेकर काफी खुश हैं। वे कह रहे हैं कि उनकी खुशियां सातवें आसमान पर हैं, वे ओकाला के सबसे लकी शख्स हैं। मुझे 3 सुंदर बेटियों का उपहार मिला है। हैरानी इसलिए भी है कि तीसरी बेटी भी 3 सितंबर को पैदा हुई हैं।
यह भी पढ़ें-यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलें देगा अमेरिका, मॉस्को को कड़ा जवाब देने की तैयारी में कीव
जिसके कारण न केवल अस्पताल के कर्मचारी हैरान रह गए, बल्कि ये खबर तेजी से लोगों के बीच भी फैल गई। इस खास संयोग की खबर डिलीवरी के दिन ही पूरे हॉस्पिटल में फैल गई। नर्सें काफी हैरान थीं। जब भी कोई नर्स आती, मुझे यही याद दिलाती कि आपकी तीनों बेटियां एक ही दिन पैदा हुई हैं। सुनने वाले भी चौंक जाते थे।
जूलियट के बर्थडे पर वे अपनी बड़ी बेटियों को सेलिब्रेशन के लिए अस्पताल नहीं छोड़ सकते थे। जेरेमी ने ये भी कहा कि इस खास डे को सेलिब्रेट करने के लिए वे लोग अगले साल डिज्नी की यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं। कैलिफोर्निया में भी मातृत्व से जुड़ा अनोखा समाचार सामने आया है।
यहां एक ही दिन में एक अस्पताल में 11 जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ है। लॉन्ग बीच के अस्पताल का नाम केयर मेडिकल सेंटर है। यहां की नर्सेज बताती हैं कि कैसे वे एक दिन में 440 छोटे पैरों और अंगुलियों की देखभाल करने में जुटी हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: