मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत के कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैली अफवाहों ने हड़कंप मचा दिया है. सोशल मीडिया पर गलत जानकारी वायरल होने के बाद मध्य प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों में पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. घबराहट में की जा रही इस खरीदारी (Panic Buying) को देखते हुए देश की बड़ी तेल कंपनियों ने सामने आकर स्थिति साफ की है. इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम जैसी कंपनियों ने आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और सप्लाई चेन पूरी तरह से सामान्य रूप से काम कर रही है.
इंडियन ऑयल (IOCL) ने जनता से की अपील
देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को आश्वस्त किया है कि पेट्रोल या डीजल की किल्लत की खबरें पूरी तरह बेबुनियाद हैं. कंपनी ने कहा है कि ऑनलाइन फैलाई जा रही ऐसी अफवाहों से सप्लाई के सामान्य पैटर्न में रुकावट आ सकती है और बेवजह की चिंता पैदा होती है. आईओसीएल के सभी आउटलेट्स पर तेल का पूरा स्टॉक मौजूद है और वे पूरी तरह से काम कर रहे हैं. कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे पैनिक बाइंग से बचें और केवल प्रमाणित और सही जानकारी पर ही भरोसा करें ताकि सिस्टम सुचारू रूप से चलता रहे.
यह भी पढ़ें: दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना गाजियाबाद का लोनी, टॉप 10 में 5 शहर भारतीय
भारत पेट्रोलियम (BPCL) का सप्लाई पर भरोसा
भारत पेट्रोलियम कॉर्प लिमिटेड ने भी पैनिक में की जा रही खरीदारी को रोकने के लिए जनता से सहयोग मांगा है. कंपनी ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ईंधन की कमी की बातें पूरी तरह गलत हैं और भारत के पास तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है. बीपीसीएल ने साफ किया है कि उनकी सप्लाई चेन में कोई रुकावट नहीं है और वे बिना किसी बाधा के देशभर में ईंधन पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. कंपनी ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे अनावश्यक रूप से ईंधन का संग्रह न करें क्योंकि सभी स्थानों पर निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है.
गुजरात और मध्य प्रदेश में अफवाहों का असर
पिछले 24 घंटों के दौरान गुजरात और मध्य प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर डरावना नजारा देखने को मिला, जहां लोग अपनी गाड़ियों के टैंक फुल कराने के लिए घंटों कतारों में लगे रहे. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने खुद लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर, आगर मालवा और मंदसौर जैसे शहरों में लोग गाड़ियों के अलावा ड्रम और केन लेकर भी पंपों पर पहुंच गए थे. प्रशासन और तेल कंपनियों का बार-बार यही कहना है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि तेल के डिपो पूरी क्षमता के साथ काम कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
43 mins agoLIVE: दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली
2 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
2 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
10 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
10 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
11 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
11 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
12 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
12 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines