Indian Navy secured 21 Indian Hijack ship MV Leela Norfolk: इंडियन नेवी के मार्कोस कंमाडो उत्तरी अरब सागर में मालवाहक जहाज एमवी लीला नाॅरफाॅक को लुटेरों के चंगुल से छुड़ा लिया है। जानकारी के अनुसार जहाज पर सवार सभी 21 लोगों को बचा लिया गया है। इस ऑपरेशन के कई वीडियो इंडियन नेवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए हैं। इंडियन नेवी को सूचना मिली थी कि उत्तरी अरब सागर में 5-6 बंदुकधारी लुटेरे जहाज पर सवार हैं। इसके बाद आईएनएस चेन्नई और समुद्री गश्ती विमान पी-8 आई जहाज को बचाव अभियान के लिए रवाना किया गया।
यह भी पढ़ेंः अमेरिका में एक और हिंदू मंदिर पर हमला, खालिस्तानियों ने दीवारों पर लिखे भारत विरोधी नारे
जानकारी के अनुसार आईएनएस चेन्नई ने सोमालिया के तट पर शुक्रवार दोपहर अगवा पोत को चारों ओर से घेर लिया। नौसेना ने बताया कि कमांडो अगवा पोत पर उतरे लेकिन उन्हें एक भी लूटेरा वहां नहीं दिखा। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि जब लुटेरों को भारतीय सेना के ऑपरेशन की जानकारी मिली तो वे भाग खड़े हुए। फिलहाल आईएनएस चेन्नई कार्गो शिप के पास मौजूद है उसे इंडियन नेवी की देखरेख में उसके गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया गया है।
नौसेना ने तैनात किए 4 वाॅरशिप
इंडियन नेवी ने ऑपरेशन के बारे में बताया कि शिप पर मौजूद सभी भारतीय फिलहाल सुरक्षित हैं। बता दें कि मालवाहक पोत ब्राजील के पोर्ट डू एको से बहरीन के खलीफा सलमान पोर्ट जा रहा था। इससे 10 दिन पहले भी सोमालियाई लुटेरों ने अदन की खाड़ी में एमवी रुएन का अपहरण किया था। भारतीय नौसेना ने जहाजों पर बढ़ते हमलों के बीच अरब सागर से लेकर यमन की खाड़ी तक 4 वाॅरशिप तैनात किए हैं।
यह भी पढ़ेंः भारतीय नौसेना की चेतावनी से भाग खड़े हुए जहाज के ‘किडनैपर’! आनंद महिंद्रा ने ऐसे की Army की तारीफ
संबंधित खबरें
गुजरात में 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर पीएम मोदी ने दिलाई एकता की शपथ
54 mins agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
1 hr agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
2 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
2 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
2 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
3 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
3 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
5 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
7 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines