भारतीय नौसेना की चेतावनी से भाग खड़े हुए जहाज के 'किडनैपर'! आनंद महिंद्रा ने ऐसे की Army की तारीफ

Indian Navy commando rescue rew from hijacked ship : भारतीय नौ सेना ने अगवा जहाज MV लीला नोरफोक के बंधकों को छुड़ा लिया।

Anand Mahindra (4)

Indian Navy commando rescue rew from hijacked ship : अरब सागर में सोमालिया के तट के नजदीक मालवाहक जहाज MV लीला नोरफोक (MV Lila Norfolk)  अगवा कर लिया गया था। इस जहाज पर लाइबेरिया का झंडा लगा था। इस पर 15 भारतीय भी सवार थे। जानकारी मिलते ही भारतीय नौसेना ने तत्परता दिखाते हुए सभी भारतीयों को बचा लिया है। इसके साथ ही अब भारतीय नौसेना को समुद्री लुटेरों को सबक सिखाने का सख्त आदेश दिया गया है। भारतीय सेना द्वारा चलाए गए इस रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने जमकर तारीफ की है।

विज्ञापन

जहाज के अगवा होने की जानकारी सामने आने के बाद भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस चेन्नई, जो गश्त पर था, उसे भेजा गया। आईएनएस चेन्नई ने शुक्रवार को दोपहर 3.15 बजे अगवा जहाज को रोक लिया और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकल लिया। इस ऑपरेशन का वीडियो भी भारतीय नौसेना द्वारा साझा किया गया है।

विज्ञापन

भारतीय सेना द्वारा चलाये गए इस ऑपरेशन की जमकर तारीफ हो रही है। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भारत ही इस तरह की भूमिका निभा सकता है और निभानी भी चाहिए। दुनिया में शांति को खत्म करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सेना का सही उपयोग।

विज्ञापन

अन्य लोगों की प्रतिक्रियाएं

एक ने लिखा कि यह भारतीय सेना ही कर सकती है, दुनिया को इससे सीखना चाहिए। एक ने लिखा कि भारतीय रक्षा कर्मियों द्वारा ये यादगार बचाव अभियान है। मेरा मानना ​​है कि यह दुर्लभ अवसर है कि बंधकों को सफलतापूर्वक बचाया गया। एक ने लिखा कि समुद्री डाकुओं को भारतीय अधिकारियों की भाषा समझ में ही नहीं आई होगी तो वह भागे कैसे? शायद इंडिया नाम समझ लिया होगा, मतलब नाम ही काफी है ।

विज्ञापन

बता दें कि भारतीय नौसेना के अनुसार एक विमान ने शुक्रवार सुबह एमवी लीला नोरफोक के ऊपर से उड़ान भरी। इसमें क्रू मेंबर्स से सम्पर्क किया और उनकी सुरक्षा की बात की। आईएनएस चेन्नई ने अगवा हुए जहाज एमवी लीला नोरफोक को बिजली आपूर्ति और अन्य जरूरी मदद पहुंचाई, जिससे वह बंदरगाह तक पहुंच सके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ