तीन राज्यों के नतीजों पर क्रिकेटर गौतम गंभीर की प्रतिक्रिया, वीरेंद्र सहवाग ने भी कही बड़ी बात

Assembly Elections results 2023: विधानसभा चुनाव के नतीजों पर क्रिकेटर गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग ने प्रतिक्रिया दी है। गौतम गंभीर ने कहा कि यह माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत है।

Assembly Elections 2023
विज्ञापन

Assembly Elections 2023: भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की है। भाजपा ने राजस्थान में 115 सीट, छत्तीसगढ़ में 54 और मध्य प्रदेश में 163 सीटों पर कब्जा जमाया और इन तीनों राज्यों में अपने बलबूते सरकार बनाने में कामयाब रही। इन राज्यों के नतीजे आने के बाद भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

गौतम गंभीर ने क्या कहा?

तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर प्रतिक्रिया देने के लिए क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने एक्स का सहारा लिया। उन्होंने एक्स पर लिखा, ”चुनाव नतीजे साबित करते हैं कि जमीनी प्रदर्शन के बिना सोशल मीडिया युद्ध बेकार हैं। यह माननीय प्रधानमंत्री श्री की जीत है।”

विज्ञापन

बता दें कि, गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सदस्य हैं। राजनीति हो या क्रिकेट का मैदान गंभीर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। भारतीय क्रिकेटर ने अपने देश को 2011 वर्ल्ड कप में जीत दर्ज कराने में अहम भूमिका निभाया।

विज्ञापन

सहवाग ने क्या?

तेलंगाना, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद विरेंद्र सहवाग ने एक्स जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ”जनता जनार्दन बोल चुकी है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में शानदार जीत पर भारतीय जनता पार्टी को बहुत-बहुत बधाई। साथ ही कांग्रेस को तेलंगाना में जीत के लिए बधाई।”

विज्ञापन

तीन राज्यों के चुनाव परिणाम

इलेक्शन कमीशन ने आधिकारिक कर दिया है कि 230 विधानसभा सीटों वाली मध्य प्रदेश में भाजपा ने 163 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि, कांग्रेस के खाते में 66 सीटें जाती दिख रही है। वहीं,  राजस्थान में भाजपा 115, कांग्रेस 69 सीटों पर जीत हासिल की है। छत्तीसगढ़ में भाजपा 54, कांग्रेस 35 सीटों पर जीत दर्ज की है। बात करें तेलंगाना में तो यहां बीआरएस और कांग्रेस में टक्कर देखने को मिली। हालांकि, अंत में कांग्रेस ने बाजी मार ली और 119 सीटों वाली तेलंगाना में 64 सीटों पर जीत दर्ज करके कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनने में कामयाब रही। वहीं, बीआरएस को 39 सीटों पर जीत मिली। तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी 8 सीटों पर सिमट गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ