Indian Army की गाड़ी खाई में गिरी; 4 जवानों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

Indian Army Vehicle Accident in Bandipora Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में सेना की गाड़ी अचानक गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना भयानक था कि इसमें 4 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। 3 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Jammu and kashmir

Indian Army Vehicle Accident in Bandipora Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर से एक बुरी खबर आ रही है। सेना के जवानों से भरा वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में 4 जवानों की मौत हो गई है। वहीं 3 जवान गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन

कब-कहां हुआ हादसा?

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार यह हादसा जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में हुआ है। आज यानी शनिवार की दोपहर सेना की एक गाड़ी वुलर व्यू पॉइंट से नीचे गिर गई। गाड़ी गहरी खाई में गिर पड़ी, जिससे 4 जवानों की जान चली गई। वहीं 3 जवान घायल हैं, जिन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

विज्ञापन

घायल जवानों को श्रीनगर भेजा

बांदीपुरा जिला अस्पताल के मेडिकल सुप्रीडेंट डॉक्टर मसरत इकबाल वानी के अनुसार इस हादसे में 7 लोगों को चोटें आई थीं, जिसमें से 4 जवानों की मौत हो गई और 3 जवानों को काफी चोटें आई हैं। उनकी हालत बेहद गंभीर थी इसलिए उन्हें श्रीनगर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

1 हफ्ते पहले भी हुआ था हादसा

बता दें कि एक हफ्ते पहले भी ऐसा ही एक हादसा देखने को मिला था, जब सेना का वाहन खाई में पलट गया। इस हादसे में 5 जवानों की मौत हो गई थी और 5 जवान घायल थे। यह हादसा जम्मू कश्मीर के पूंछ में हुआ था।

विज्ञापन

खराब मौसम से बढ़े हादसे

खबरों की मानें तो जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी और खराब मौसम की वजह से ऐसे हादसे देखने को मिल रहे हैं। कड़ाके की सर्दी में घाटी का तापमान माइनस में है और कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहता है। मौसम विभाग ने भी अगले 2 दिनों तक जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ