26 जनवरी को देखना चाहते हैं परेड, घर बैठे-बैठे मिल जाएगा टिकट; ये है तरीका

Republic Day Parade Tickets Booking : अगर आप गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड देखना चाहते हैं तो टिकट बुक कर लें। टिकटों की बुकिंग शुरू ही गई है। ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों जरिए आप टिकट बुक कर सकते हैं।

Republic Day Parde

Republic Day Parade Tickets Booking : हर साल 26 जनवरी को बड़ी संख्या में लोग गणतंत्र दिवस की परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पर एकत्रित होते हैं। इस साल भी गणतंत्र दिवस की परेड को लेकर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर तैयारियां चल रही हैं। अगर आप भी गणतंत्र दिवस पर परेड देखना चाहते हैं तो टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। आइये जानते हैं कि कैसे घर बैठे टिकट की बुकिंग करनी है और इसकी कीमत क्या है।

गणतंत्र दिवस के लिए टिकट बुकिंग की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विंडो से टिकट की बिक्री जनवरी 2025 से 11 जनवरी 2025 तक लोगों के लिए उपलब्ध रहेगी। दिल्ली के अलग-अलग जगहों पर मौजूद टिकट विंडो से परेड देखने के लिए अपनी सीट बुक कर सकते हैं। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए व्यक्ति को फोटो आईडी लेकर आना होगा। इसके बाद आपकी सीट बुक हो जाएगी।

क्या है टिकट की कीमत?

गणतंत्र दिवस पर परेड देखने के लिए टिकट के दाम अधिक नहीं है। टिकट दो श्रेणी में दिए जा रहे हैं। एक श्रेणी की कीमत 20 रुपये और दूसरी की 100 रुपये है।

घर बैठे कैसे पाए टिकट?

सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में आमंत्रण एप्लीकेशन इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद आपको क्यूआर कोड का उपयोग करके बुकिंग की पुष्टि करनी होगी। इसके अलावा www.aamantran.mod.gov.in पर जाकर आपको वह इवेंट चुनना होगा जिसमें आप शामिल होना चाहते हैं। इसके तहत दो कैटेगरी होंगी। पहली होगी रिपब्लिक डे परेड और दूसरी होगी बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी की। आपको अपना मोबाइल नंबर और ओटीपी कोड दर्ज करके बुकिंग प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

अलग-अलग इवेंट के टिकट के दाम अलग-अलग

गणतंत्र दिवस परेड: 100 रुपये और 20 रुपये (कुछ द्वारों के लिए)
बीटिंग रिट्रीट फुल ड्रेस रिहर्सल: 20 रुपये
बीटिंग रिट्रीट समारोह: 100 रुपये

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ