हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारतीय सेना के जवानों को मिलेगी 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' असॉल्ट राइफल, सफल हुआ टेस्ट, जानें खासियतें

भारतीय सेना को जल्द ही 100% स्वदेशी असॉल्ट राइफल AK-203 ‘शेर’ मिलने डा रही है, जिसका सफल परीक्षण किया गया है.

विज्ञापन
भारतीय सेना को मिलेगी स्वदेशी राइफल (Photos: X/AI)

भारतीय सेना को एक बड़ी कामयाबी मिली है, जिससे दुश्मनों की नींद उड़ जाएगी. आर्मी को जल्द ही 100% स्वदेशी असॉल्ट राइफल AK-203 ‘शेर’ मिलने जा रही है, जिसका सफल परीक्षण किया गया है. ‘शेर’ को यूपी के अमेठी के कोरवा में मौजूद ऑर्डनेंस कारखाने में बनाया गया है. इसे ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ मुहिम के तहत भारत और रूस के ज्वॉइंट वेंचर इंडो रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड ने तैयार किया है.

ये भी पढ़ें: अग्निवीरों के लिए गुड न्यूज, इस राज्य में पुलिस भर्ती समेत 6 सरकारी नौकरियों में मिलेगा आरक्षण

सभी पुर्जे स्वदेशी

इंडो रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड के CEO मेजर जनरल एस के शर्मा ने असॉल्ट राइफल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसे बनाने के लिए सिर्फ स्वदेशी पुर्जों का इस्तेमाल किया गया है, यहां तक कि कच्चा माल भी पूरी तरह से भारतीय है. उन्होंने बताया कि राइफल की ऑटोमैटिक और बर्स्ट-फायरिंग टेस्टिंग के नतीजे भी कमाल हैं. IRRPL से मिली जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री जल्द ही प्रोडक्शन में तेज़ी लाएगी, जिसके बाद हर 100 सेकंड में एक नई AK-203 राइफल तैयार होगी. ऐसा करने से भारतीय सेना को तय समय से करीब 1 साल पहले ही 6 लाख राइफल्स मिल जाएंगी.

विज्ञापन

क्या है खासियत?

असॉल्ट राइफल ‘शेर’ इंडियन आर्मी में लंबे समय से इस्तेमाल होने वाली INSAS राइफल्स की जगह लेने जा रही है. AK-203 राइफल्स का स्पेशल सेट सितंबर में सेना को फाइनल टेस्टिंग के लिए दिया जाएगा. इसकी खासियत की अगर बात करें, तो एक 1 मिनट में 700 राउंड तक फायरिंग कर सकती है. ‘शेर’ 800 मीटर तक की रेंज कवर करने में सक्षम है. ये कलाश्निकोव प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता के साथ आधुनिक एर्गोनॉमिक्स, दूरबीन/माउंट साइट लगाने के लिए मॉड्युलर रेल्स और सटीक निशाना लगाने की भी काबिलीयत रखता है.

ये भी पढ़ें: थाईलैंड रवाना हुई भारतीय सेना, ‘MAITREE-XV’ में दोनों देशों की दिखाई देगी सैन्य ताकत

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola