कौन हैं CRPF के जवान 'गिरीश बाबू', छत्तीसगढ़ में हुए बलिदानी; आज इटावा में अंतिम संस्कार

CRPF ASI Girish Babu Martyred: उत्तर प्रदेश, इटावा के गिरीश बाबू के परिवार में पत्नी दो बेटे और दो बेटियां है। उनकी दोनों बेटियों और एक बेटे की शादी हो चुकी है।

martyred Girish Babu

बलिदानी गिरीश बाबू

CRPF ASI Girish Babu Martyred: आज इटावा में CRPF के ASI गिरीश बाबू का अंतिम संस्कार होगा। वह 1 फरवरी को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में घायल हुए थे। उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान शनिवार को उन्होंने दमतोड़ दिया। 52 वर्षीय गिरीश इटावा, बसरेहर ब्लॉक के किल्ली सुल्तानपुर गांव के रहने वाले थे। शनिवार देर रात उनका पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा है। आज सुबह 12 बजे तक उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

CRPF की 195 बटालियन में थे गिरीश 

सीआरपीएफ ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। सीआरपीएफ के अनुसार ASI गिरीश बाबू  छत्तीसगढ़ में माओवादियों के विरुद्ध अभियान के दौरान गश्त पर थे। इस दौरान आईईडी विस्फोट हो गया। जिससे गिरीश गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गिरीश सीआरपीएफ की 195 बटालियन में तैनात थे। बल अधिकारियों ने उनके अदम्य साहस, शौर्य एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण को नमन किया।

विज्ञापन

परिवार में पत्नी और चार बच्चे

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश, इटावा के गिरीश बाबू के परिवार में पत्नी दो बेटे और दो बेटियां है। उनकी दोनों बेटियों और एक बेटे की शादी हो चुकी है। जबकि एक बेटा अभी कुंवारा  है। मीडिया को दिए बयान में रोते हुए उनके बेटे ने कहा-सीआरपीएफ की तरफ से बताया गया था कि वह IED ब्लास्ट में घायल हो गए हैं, जिसके बाद इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया है।

बसरेहर ब्लॉक में जिला अधिकारी पहुंचे 

शनिवार देर रात दिल्ली से गिरीश बाबू का शव किल्ली सुल्तानपुर उनके गांव पहुंच गया था। यहां सुबह से ही जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं। जिला अधिकारियों ने बलिदानी के परिजनों को सांत्वना दी। उनका कहना था कि परिजनों की हर संभव मदद की जाएगी। वहीं, मौके पर स्थानीय पुलिस व सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ