Indian Army का एक और ‘हथियार’, दुश्मनों को धूल चटाने को तैयार, जानें Atharva Tank की खूबियां

Indian Army Atharva Tank Features: भारतीय नौसेना को नया हथियार मिल चुका है, अब भारतीय सेना की ताकत कई गुना बढ़ने जा रही है, क्योंकि एक नया टैंक जल्दी ही इसकी शान बन जाएगा।

Indian Army Atharva Tank

भारतीय सेना की नई ताकत हाइब्रिड टैंक अथर्व दुश्मनों का सामान करने के लिए तैयार है।

Indian Army Atharva Tank Features: एक और पाकिस्तान की नापाक हरकतें, दूसरी ओर चीन से विवाद के चलते भारतीय सेना हरसमय किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहती है। इसी कड़ी में भारतीय सेना आए दिन अपनी ताकत बढ़ाने में भी लगी हुई है। बुधवार को भारतीय नौसना (Indian Navy) ने अपनी ताकत बढ़ाते हुए देश में ही बने ड्रोन को अपने बेड़े में शामिल किया। अब भारतीय सेना (Indian Army) एक हाइब्रिड टैंक को अपने बेड़े का हिस्सा बनाकर दुश्मनों के धूल चटाने को तैयार है। नाम है अथर्व (Atharva), जो जल्दी ही भारतीय सेना की ताकत बन जाएगा। लॉन्चिंग से पहले जानते हैं इस टैंक की खूबियों के बारे में…

विज्ञापन

विज्ञापन

2 टैंकों के मिक्सचर टैंक में 3 नए फीचर्स

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अथर्व को देश में ही बनाया गया है। यह एक हाइब्रिड टैंक है, जिसमें अब से पहले बने टैंकों में शामिल फीचर्स से ज्यादा फीचर्स मिलेंगे। इसमें 3 नए फीचर्स एड किए गए हैं, यानी यह टैंक मिसाइल दागने में सक्षम है। इसमें ऑटोमेटिक एंटी-एयरक्राफ्ट गन लगी है। अथर्व (Atharva) में कमांडर की फायरिंग फैसिलिटी की सुविधा भी इसमें मिलेगी। T-90 भीष्म की नली (Turret) और T-72 की बॉडी का मिक्सचर से इसे फौलाद बनाया गया है। हालांकि यह टैंक T-72 से बड़ा और T-90 भीष्म से छोटा है, लेकिन इसमें दोनों के मुकाबले कई नए फीचर्स हैं।

विज्ञापन

रफ्तार और वजन भी सबसे ज्यादा

पिछले एक साल से अथर्व (Atharva) ट्रायल पर था। अब इसे भारतीय रक्षा मंत्रालय और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मंजूरी मिलने के बाद सेना का हिस्सा बनाया जा रहा है। टैंक में 780HP का इंजन है। T-72 टैंक में भी इतनी ही पॉवर कर इंजन है। टैंक का वजन 21.5 टन है। T-72 का वजन 17.8 टन और T-90 का वजन 17.3 है। अथर्व 57 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से युद्धक्षेत्र में दौड़ सकता है। T-72 की रफ्तार 48 किलोमीटर प्रति घंटा और T-90 टैंक 45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ता है। टैंक की सबसे खास बात मिसाइल दागने की क्षमता है। इसमें ऑटोमेटिक COR कुपोला क्लोज्ड एंटी-एयरक्राफ्ट गन सिस्टम है, जो इसे दूसरों से अलग बनाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ