भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील को लेकर सरकार ने सोमवार को स्थिति साफ की है. सरकार के मुताबिक, दोनों देशों के बीच डील पर ऑफिशियल साइन तभी किए जाएंगे, जब नया ‘टैरिफ आर्किटेक्चर’ पूरी तरह से तैयार हो जाएगा. वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि दोनों देश इस समय डील की बारीक डिटेल्स पर गहन चर्चा कर रहे हैं.
वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया, ‘हम इस समय अमेरिका के साथ डिटेल्स पर बातचीत कर रहे हैं. भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर साइन तभी होंगे जब टैरिफ का नया ढांचा लागू हो जाएगा.’
यह भी पढ़ें : LPG क्राइसिस के बीच बड़ा फैसला, PNG कनेक्शन पर ₹500 की छूट; ब्लैक मार्केटिंग के खिलाफ भी कड़ा एक्शन
यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब सरकार ने देश का लेटेस्ट ट्रेड डेटा जारी किया है. डेटा के मुताबिक, फरवरी में भारत का व्यापारिक निर्यात मामूली 0.81 फीसदी घटकर 36.61 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया. वहीं, इस महीने इंपोर्ट 24.11 फीसदी बढ़कर USD 63.71 बिलियन हो गया.
वाणिज्य सचिव ने मिडिल ईस्ट में चल रहे जंग की वजह से एक्सपोर्ट पर असर पड़ने की ओर भी इशारा किया. उन्होंने कहा कि पश्चिमी एशिया में चल रहे संकट से जुड़ी लॉजिस्टिक दिक्कतों की वजह से मार्च में शिपमेंट में गिरावट देखी जा सकती है.
यह भी पढ़ें : ईरान के खिलाफ ट्रंप का बड़ा फैसला, होर्मुज स्ट्रेट सुरक्षा गठबंधन बनाने की घोषणा, NATO को भी सीधी चेतावनी
बता दें, ईरान के खिलाफ US और इजरायल सेना ने 28 फरवरी को हमला कर दिया था. इस जंग का असर समुद्री ट्रेड रूट पर पड़ा. विशेषकर स्ट्रेटेजिक रूप से अहम होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया गया. ईरान ने जंग शुरू होने के बाद इस रूट को बंद कर दिया था. जो भी जहाज वहां से गुजर रहा है, उस पर ईरान मिसाइलें दाग रहा है. इसकी वजह से कार्गो की आवाजाही और ग्लोबल सप्लाई चेन पर असर पड़ा है.
यह भी पढ़ें : ‘हमें बदनाम करने के लिए 9/11 जैसे हमले की फिराक में एपस्टीन लॉबी…’, जंग के बीच ईरान का बड़ा आरोप
इतना ही होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने की वजह से कई देशों में फ्यूल क्राइसिस भी पैदा हो गया है. भारत में भी एलपीजी और एलएनजी सप्लाई पर असर पड़ा है. होर्मुज स्ट्रेट में जारी तनाव के बीच भारत के कुछ ऑयल टैंकर उस रूट से सेफ निकलने में कामयाब जरूर हुए हैं. लेकिन वहां अभी भी सैंकड़ों जहाज रुके हुए हैं. होर्मुज स्ट्रेट के रूट से ग्लोबल खपत का पांचवां हिस्सा क्रूड ऑयल और गैस सप्लाई होता है.
संबंधित खबरें
'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
30 mins ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
37 mins ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
1 hr agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
1 hr agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
3 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के बाराखंभा मेट्रो स्टेशन की एंट्री-एग्जिट बंद, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
4 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
12 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
13 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines