US ट्रेड डील के बाद वेनेजुएला से तेल खरीद शुरू, भारत ने दिया 20 लाख बैरल का ऑर्डर, इन 2 कंपनियों ने किया सौदा

India Venezueal Oil Trade: अमेरिका से ट्रेड डील के बाद भारत ने वेनेजुएला के तेल की खरीद शुरू कर दी है और भारत की 2 तेल कंपनियों ने ऑर्डर बुक भी कर दिया है। हालांकि भारत ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह रूस से तेल खरीदेगा या नहीं, लेकिन अमेरिका के दबाव में वेनेजुएला का तेल भारत खरीद रहा है।

Donald Trump | PM Narendra Modi | Oil Trade

भारत और वेनेजुएला में तेल की खरीद शुरू हो गई है।

India Venezueal Oil Trade: अमेरिका के साथ 500 मिलियन डॉलर की ट्रेड डील फाइनल होने के बाद भारत ने वेनेजुएला के तेल की खरीद भी शुरू कर दी है। जी हां, वेनेजुएला को भारत की 2 सरकारी तेल कंपनियों IOCL और HPCL ने 20 लाख बैरल तेल का ऑर्डर दिया है, जिसकी डिलीवरी अप्रैल तक हो सकती है। वेनेजुएला पर अमेरिका के कब्जे के बाद देश के साथ पहला बड़ा तेल का सौदा हुआ है और इस सौदे को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप लेकर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस कंपनी ने कितना तेल खरीदा है?

बता दें कि वेनेजुएला से तेल व्यापार के तहत इंडियन ऑयल कॉर्प (IOCL) ने 15 लाख बैरल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्प (HPCL) ने 5 लाख बैरल की खरीद की है। वहीं वेनेजुएला यह ऑर्डर बड़े कच्चे तेल वाहक पोत (VLCC) के जरिए डिलीवर करेगा, जो भारत के पूर्वी तट पर अप्रैल के महीने में पहुंच सकता है। वेनेजुएला की तेल कंपनी ट्रैफिगुरा ने डील की है, लेकिन अभी तक भारतीय तेल कंपनियों और तेल विक्रता कंपनी ट्रैफिगुरा का आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पहले भी खरीदा था वेनेजुएला का तेल

बता दें कि HPCL ने पहली बार वेनेजुएला से तेल खरीदा है, जबकि देश की सबसे बड़ी रिफाइनरी IOCL ने साल 2024 में भी वेनेजुएला से तेल खरीदा था। इसके अलावा रिलांयस कंपनी भी वेनेजुएला से कच्चा तेल खरीदती रही है। वहीं दोनों कंपनियों की इस तेल खरीद के रूस के तेल पर निर्भरता कम करने का प्रयास कहा जा रहा है। अमेरिका संग व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे सभी का फायदा है।

विज्ञापन

अमेरिका ने 2 कंपनियों को दिए लाइसेंस

बता दें कि निकोलस मादुरा को गिरफ्तार करने और वेनेजुएला के तेल पर कब्जे के बाद अमेरिका ने विटोल और ट्रैफिगुरा कंपनियों को तेल बेचने के लिए लाइसेंस दिया था। वहीं भारत की सरकारी ऑयल रिफाइनरियों ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील साइन होने से पहले ही वेनेजुएला का तेल खरीद लिया, जिसे भी अमेरिका का दबाव का जा रहा है। चर्चा है कि अमेरिका ने भारत को ट्रेड डील के प्रति प्रतिबद्धता जताने को कहा होगा, इसलिए वेनेजुएला का तेल खरीद लिया।

विज्ञापन

बता दें कि अमेरिका और भारत की 500 मिलियन डॉलर की ट्रेड डील का अभी ऐलान हुआ है, इस पर ऑफिशियली साइन होने बाकी हैं। ट्रेड डील के फ्रेमवर्क को मार्च महीने के आखिरी तक साइन किया जा सकता है।

खबर अपडेट की जा रही है…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ