भारत-पाक में 'जंग' छिड़ने की आशंका और तनाव को लेकर 24 घंटे के बड़े अपडेट्स, 7 पॉइंट में पढ़ें

भारत पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर आए दिन दोनों देशों में गतिविधियां हो रही हैं। बयानबाजियों और बैठकों का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में भी कई कदम उठाए जा चुके हैं, आइए जानते हैं…

India Pakistan War

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ा तनाव युद्ध में बदलने के आसार हैं। भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में सैन्य तैयारियां चल रही हैं। भारत में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल भी शुरू हो गई है। भारत में आए दिन दोनों देशों में चल रहे तनाव और जंग छिड़ने की संभावनाओं के बीच बैठकों का दौर जारी है, बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। पाकिस्तान को कड़ा और आक्रामक रुख दिखाया जा रहा है। आइए जानते हैं कि पिछले 24 घंटे में भारत में क्या-क्या गतिविधियां हुईं?

विज्ञापन
विज्ञापन

1. मॉक ड्रिल का आदेश

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 7 मई दिन बुधवार को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल करने का आदेश दिया। हालांकि आदेश 2 मई को जारी हो चुके थे, लेकिन मीडिया और देश को 5 मई को बताया गया। ड्रिल देश के 244 जिलों में होगी। ड्रिल का मकसद देशवासियों को युद्ध के लिए तैयार करना है।

विज्ञापन

2. PM मोदी की बैठक

प्रधानमंत्री मोदी ने रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह से मिलकर हालातों का जायजा लिया। वे एयरचीफ मार्शल एपी सिंह और नेवी चीफ दिनेश कुमार त्रिपाठी से भी मुलाकात करके तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैं।

विज्ञापन

3. ग्राउंड माइन की टेस्टिंग

इंडियन नेवी और DRDO ने मिलकर मल्टीइंफ्लुएंस ग्राउंड माइन का परीक्षण किया था। इसका इस्तेमाल समुद्र के अंदर दुश्मन के समुद्री जहाजों को टारगेट करने के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन

4. राष्ट्रपति पुतिन से बात

विज्ञापन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी के बीच फोन पर बात हुई। रूस ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत का साथ देने की बात कही।

5. एशियन बैंक डायरेक्टर से बात

विज्ञापन

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एशियन बैंक के डायरेक्टर से मुलाकात की। उन्होंने बैंक के डायरेक्टर से पाकिस्तान को दी जाने वाली फंडिंग रोकने की अपील की है।

6. डैम के गेट बंद किए

विज्ञापन

जम्मू के रामबन में बने बागलिहार डैम को बंद करके चिनाब नदी का पानी पाकिस्तान जाने से रोका गया। रियासी जिले में सलाल डैम के गेट भी बंद कर दिए गए हैं। किशनगंगा बांध बंद करके झेलम नदी का पानी रोकने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन

7. पाक रक्षा मंत्री की गीदड़भभकी

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने फिर भारत को गीदड़भभकी दी है। मंत्री ने दावा किया है कि भारत LoC पर किसी भी समय सैन्य कार्रवाई कर सकता है, जिसका पाकिस्तान मुंहतोड़ जवाब देगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ