झमाझम बारिश के लिए हो जाइए तैयार! ऑस्ट्रेलिया से मिले संकेत, जानें भारत में मानसून कब देगा दस्तक

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के मौसम विज्ञान ब्यूरो ने ऐलान किया है कि वहां का ‘वेट सीजन’ आधिकारिक तौर पर समाप्त हो गया है. अब आप सोच रहे होंगे कि ऑस्ट्रेलिया की बारिश रुकने से भारत का क्या लेना-देना?

IMD Rain Alert
विज्ञापन

मई की चिलचिलाती गर्मी के बीच एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. भारत में मानसून का इंतजार कर रहे करोड़ों लोगों के लिए संकेत बेहद सकारात्मक हैं. मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने तय समय पर आगे बढ़ रहा है और 1 जून के आसपास केरल के तट पर दस्तक दे सकता है. दिलचस्प बात यह है कि भारत में बारिश लाने वाले इन बादलों का सीधा कनेक्शन सात समंदर पार ऑस्ट्रेलिया से जुड़ा है.

ऑस्ट्रेलिया का क्या है कनेक्शन?

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के मौसम विज्ञान ब्यूरो ने ऐलान किया है कि वहां का ‘वेट सीजन’ आधिकारिक तौर पर समाप्त हो गया है. अब आप सोच रहे होंगे कि ऑस्ट्रेलिया की बारिश रुकने से भारत का क्या लेना-देना? असल में, भूमध्य रेखा के पास बादलों और बारिश की एक अदृश्य बेल्ट होती है.

Advertisment

हर साल, बिना चूके, यह पट्टी उत्तरी हेमिस्फीयर में गर्मी आने पर उत्तर की ओर और दक्षिणी हेमिस्फीयर में गर्मी आने पर दक्षिण की ओर खिसक जाती है. यह सूरज के पीछे चलती है, और जहां भी जाती है, बारिश लाती है. जब ऑस्ट्रेलिया में बारिश का मौसम खत्म होता है, तो यह पट्टी ज्यादा मजबूती से उत्तर की ओर खिसकना शुरू कर देती है. जैसे-जैसे यह खिसकती है, यह समुद्र से नमी वाली हवाओं को दक्षिण एशिया की ओर खींचती है.

कहां तक पहुंचे बादल?

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मानसून की यह ‘अदृश्य बेल्ट’ अब मालदीव को पार कर श्रीलंका और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की ओर बढ़ रही है. अगले 10-15 दिनों में मानसून अंडमान पहुंच सकता है. सब कुछ ठीक रहा तो 1 जून को केरल में पहली मानसूनी बारिश होगी. तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में अभी से गरज के साथ बौछारें पड़नी शुरू हो गई हैं, जो मानसून के आने की पूर्व सूचना है.

विज्ञापन

बदलाव का संकेत

उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में इन दिनों कभी भीषण गर्मी तो कभी अचानक आंधी-बारिश और ओले गिर रहे हैं. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह ‘सीजनल ट्रांजिशन’ है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सात दिनों में तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल में बारिश होने का अनुमान है. ये इस बात का एक अहम मौसमी संकेत है कि मॉनसून अपने तय समय पर आगे बढ़ रहा है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ