मालदीव से अपने कितने सैनिकों को हटाएगा भारत, कब है लास्ट डेटलाइन?

India Maldives Relations: भारत मालदीव से अपने सैनिकों को वापस बुलाएगा। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय मीटिंग में इस पर सहमति बनी।

india maldives relations

भारत मालदीव रिलेशन।

India Maldives Relations: भारत और मालदीव के बीच दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक हुई। इस बैठक में भारत ने कहा कि वह  मालदीव से अपने सैनिकों को हटाएगा। अब सैनिकों की जगह वहां भारतीय नागरिक काम करेंगे। भारत इस समय  मालदीव में काम कर रहे 3  एविएशन  प्लेटफॉर्मों से भारतीय सैनिकों को हटाएगा। पहले प्लेटफार्म से 10 मार्च तक भारतीय फ़ौज हटा दी जाएगी, जबकि बचे 2 प्लेटफार्म से 10 मई तक सैनिकों को हटाया जाएगा।

विज्ञापन

मालदीव में अब गैर-फौजी भारतीय करेंगे काम

विज्ञापन

भारत और मालदीव के बीच हाई लेवर कोर ग्रुप की मीटिंग में यह फैसला हुआ। कोर ग्रुप की अगली बैठक फरवरी में ही मालदीव की राजधानी माले में होगी।  सूत्रों के अनुसार, हटाए गए एविएशन प्लेटफॉर्म्स पर भारतीय फौज की जगह अब गैर-फौजी भारतीय काम करेंगें। इससे पहले, 14 जनवरी को भारत और मालदीव ने मालदीव में हाई लेवल कोर ग्रुप की पहली बैठक की थी।

द्विपक्षीय सहयोग की हुई समीक्षा

विज्ञापन

मालदीव के विदेश मंत्रालय के अनुसार,  दोनों पक्षों ने रक्षा और सुरक्षा सहयोग, आर्थिक और विकास साझेदारी के क्षेत्र में साझेदारी को बेहतर बनाने और बढ़ाने के लिए मौजूदा द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की। इस बात पर भी सहमति हुई कि उच्च स्तरीय कोर ग्रुप की तीसरी बैठक फरवरी के अंतिम सप्ताह में आपसी सहमति वाली तारीख पर माले में होगी।

मालदीव में तैनात हैं 70 भारतीय सैनिक

विज्ञापन

इससे पहले, मालदीव की स्थानीय मीडिया ने खबर दी थी कि  राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत सरकार से 15 मार्च से पहले भारतीय सैनिकों को वापस बुलाने के लिए कहा है।गौरतलब है कि मालदीव में भारतीय सैनिकों को हटाना मुइज्जू की पार्टी का चुनाव में किया गया मुख्य वादा था। मौजूदा समय में मालदीव में डोर्नियर 228 समुद्री गश्ती विमान और दो एचएएल ध्रुव हेलीकॉप्टरों के साथ लगभग 70 भारतीय सैनिक तैनात हैं।

विज्ञापन

पदभार संभालने के दूसरे दिन, मुइज्जू ने आधिकारिक तौर पर भारत सरकार से मालदीव से अपने सैन्य कर्मियों को वापस बुलाने का अनुरोध किया था। पिछले साल दिसंबर में राष्ट्रपति मुइज्जू ने दावा किया था कि भारत सरकार के साथ बातचीत के बाद भारतीय सैन्यकर्मियों को वापस बुलाने पर सहमति बनी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ