India Corona Update: देश में 24 घंटे में कोरोना के आए 3720 नए केस, 20 की मौत
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) का भारत में पिछले कुछ दिनों से लगातार खौफ देखने को मिल रहा है। हालांकि राहत की बात ये है कि पिछले कुछ दिनों से इसके बढ़ते ग्राफ पर ब्रेक लग गया है। देश में पिछले 10 दिनों से कोरोना के एक्टीव केस के मामले में गिरावट देखी जा रही है। आज भी देश में एक दिन में 4000 से कम कोरोना के कम नए केस सामने आए हैं।
पिछले कुछ दिनों से देश में से कोरोना (Corona Update) के मामलों में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी तेजी दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 3720 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 20 लोगों की मौत की खबर है। इससे पहले मंगलवार को देश में कोरोना के 3325 नए केस सामने आए थे जबकि 17 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए दैनिक मामले में 395 की तेजी दर्ज की गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (3 May 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 3720 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण (Corona Update) की वजह से 20 व्यक्तियों की मौत की खबर है। इनमें 5 वे लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं। वहीं इस दौरान देश में 7,698 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 44,175 से घटकर 40,177 रह गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 3998 की कमी दर्ज की गई है।
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 49 लाख 56 हजार 716 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 43 लाख 84 हजार 955 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 31 हजार 584 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.09 प्रतिशत शामिल है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.73 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.18 फीसदी पर बरकरार है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: