India Corona Update: कोरोना के मोर्चे पर राहत, 24 घंटे में आए 4282 नए केस, 14 की मौत
Edited By Pankaj Mishra

Corona Update
Edited By Pankaj Mishra

Corona Update
Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) का भारत में पिछले कुछ दिनों से लगातार खौफ देखने को मिल रहा है। हालांकि राहत की बात ये है कि पिछले कुछ दिनों से इसके बढ़ते ग्राफ पर ब्रेक लग गया है। पिछले कई दिनों से देश में कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार तेजी देखने को मिल रहा था।
पिछले कुछ दिनों से देश में फिर से कोरोना (Corona Update) के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। हालांकि एकबार धीरे-धीरे ही सही लेकिन इसका ग्राफ गिरने लगा है। कल के मुकाबले आज भी देश में कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 5874 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 25 लोगों की मौत की खबर है। इससे पहले रविवार को देश में कोरोना के 5874 नए केस सामने आए थे जबकि 25 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए दैनिक मामले में 1592 की गिरावट दर्ज की गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (1 Mayl 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 4282 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण (Corona Update) की वजह से 14 व्यक्तियों की मौत की खबर है। इनमें 6 वे लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं। वहीं इस दौरान देश में 6,037 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या गिरकर 49,015 से घटकर 47,246 रह गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 1769 की कमी दर्ज की गई है।
देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,49,49,671 हुई
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 49 लाख 49 हजार 671 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 43 लाख 70 हजार 878 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 31 हजार 547 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, डेली पॉजिटिव रेट इस समय 4.92 फीसदी तो वीकली पॉजिटिव रेट 4.00 प्रतिशत है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.11 प्रतिशत शामिल है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.71 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.18 फीसदी पर बरकरार है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: