India Corona Update: कोरोना का गिरा ग्राफ, 24 घंटे में आए 7171 नए केस
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Corona Update : वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) का भारत में पिछले कुछ दिनों से लगातार खौफ देखने को मिल रहा है। हालांकि राहत की बात ये है कि पिछले कुछ दिनों से इसके बढ़ते ग्राफ पर ब्रेक लग गया है। पिछले कई दिनों से देश में कोरोना के दौनिक मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा था।
पिछले कुछ दिनों से देश में फिर से कोरोना (Corona Update) के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। हालांकि कल के मुकाबले आज भी देश में कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 7171 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 40 लोगों की मौत की खबर है। इससे पहले शुक्रवार को देश में कोरोना के 7533 नए केस सामने आए थे जबकि 44 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए दैनिक मामले में 362 की गिरावट दर्ज की गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (29 April 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 7171 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण (Corona Update) की वजह से 40 व्यक्तियों की मौत की खबर है। इनमें 15 वे लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं। वहीं इस दौरान देश में 9,669 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 53,852 से घटकर 51,314 रह गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 2538 की कमी दर्ज की गई है।
देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,49,33,332 हुई
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 49 लाख 33 हजार 332 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 43 लाख 56 हजार 693 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 31 हजार 508 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: