India Corona Update: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के आए 9355 नए केस, 24 की मौत

India Corona Update, Corona Cases in India, Corona Update, Coronavirus, Coronavirus Update, Covid, Covid 19

विज्ञापन

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) का भारत में पिछले कुछ दिनों से लगातार खौफ देखने को मिल रहा है। पिछले कई दिनों से देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इससे पहले देश में कोरोना धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा था लेकिन मौसम में बदलाव के बीच एकबार फिर से कोरोना के नए मामलों तेजी देखी है। कोरोना मामलों में बढ़ोतरी पिछले 10 हफ्तों से लगातार बढ़ रही है। हालांकि बीच-बीच में दैनिक मामले में कभी कभार गिरावट भी देखने को मिलती है।

24 घंटे में कोरोना के 9355 नए केस आए

पिछले कुछ दिनों से देश में फिर से कोरोना (Corona Update) के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। हालांकि कल के मुकाबले आज भी देश में कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 9355 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 26 लोगों की मौत की खबर है। इससे पहले बुधवार को देश में कोरोना के 9629 नए केस सामने आए थे जबकि 19 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए दैनिक मामले में 274 की गिरावट दर्ज की गई है।

Advertisment
और पढ़िए – Corona Update: भारत में पिछले 24 घंटों में 11,692 नए कोविड के मामले मिले, 19 की मौत

देश में फिर डराने लगा है कोरोना

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (27 April 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 9355 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण (Corona Update) की वजह से 24 व्यक्तियों की मौत की खबर है। इनमें 6 वे लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं। वहीं इस दौरान देश में 12,932 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 61,013 से घटकर 57,410 रह गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 3603 की कमी दर्ज की गई है।

देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,49,18,628 हुई 

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 49 लाख 18 हजार 628 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 43 लाख 35 हजार 977 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 31 हजार 424 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)

  • अभी कुल एक्टिव केस- 57 हजार 410
  • अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 49 लाख 18 हजार 628
  • अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 43 लाख 35 हजार 977
  • अबतक कुल मौतें- 5 लाख 31 हजार 424
और पढ़िए – Corona Update: देश में कोरोना बेकाबू! पिछले 24 घंटों में 10,542 नए मामले सामने आए

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, डेली पॉजिटिव रेट इस समय 4.08 फीसदी तो वीकली पॉजिटिव रेट 5.36 प्रतिशत है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.13 प्रतिशत शामिल है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.69 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.18 फीसदी पर बरकरार है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ