India Corona Update: देश में 24 घंटे में कोरोना के आए 6660 नए केस, 24 की मौत
Edited By Pankaj Mishra

Corona Update
Edited By Pankaj Mishra

Corona Update
Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) का भारत में पिछले कुछ दिनों से एकबार फिर से खौफ बढ़ने लगा है। पिछले कई दिनों से देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इससे पहले देश में कोरोना धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा था लेकिन मौसम में बदलाव के बीच एकबार फिर से कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ने लगी है। कोरोना मामलों में बढ़ोतरी पिछले 9 हफ्तों से लगातार बढ़ रही है। हालांकि आज लगातार दूसरे दिन कोरोना के डेली मामले और एक्टिव केसों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है।
पिछले कुछ दिनों से देश में एकबार फिर से कोरोना (Corona Update) के मामलों में तेजी देखी जा रही है। हालांकि कल के मुकाबले देश में आज भी कोरोना के दैनिक मामले में गिरावट दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 6660 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 24 लोगों की मौत की खबर है। इससे पहले सोमवार को देश में कोरोना के 7178 नए केस सामने आए थे जबकि 16 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए दैनिक मामले में 518 की गिरावट दर्ज की गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (25 April 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 6660 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण (Corona Update) की वजह से 24 व्यक्तियों की मौत की खबर है। इनमें से अकेले केरल ले 9 लोगों की मौत की खबर है। वहीं इस दौरान देश में 9222 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या गिरकर 64000 के नीचे पहुंच गया है। फिलहाल देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 63,380 पहुंच गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 9222 की कमी दर्ज की गई है।
देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,48,98,644 हुई
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 48 लाख 98 हजार 644 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 43 लाख 01 हजार 865 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 31 हजार 345 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, डेली पॉजिटिव रेट इस समय 3.52 फीसदी तो वीकली पॉजिटिव रेट 5.42 प्रतिशत है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.67 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.18 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.14 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: