Corona Update: भारत में पिछले 24 घंटों में 11,692 नए कोविड के मामले मिले, 19 की मौत
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

Corona Update: कोरोना वायरस फिर से फैल रहा है। देश में कोरोना वायरस के मामले में थोड़ी कमी आई है। कल की तुलना में 7 फीसदी केस कम सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 11,683 नए केस आए हैं। 28 लोगों की इस वायरस के चलते मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अबतक कोरोना के 4,48,69,684 केस रिपोर्ट किए गए हैं. फिलहाल एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.15 फीसदी हैं और कोविड-19 रिकवरी रेट 98.67 फीसदी है। देश में 66, 170 एक्टिव केस हैं।
पिछले दिन देश में 12591 कोरोना के मामले सामने आए थे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना बड़ी तेजी के साथ फैल रहा है। बुधवार को दिल्ली में काफी समय बाद 1700 से ज्यादा केस सामने आए हैं। वहीं 24 घंटे में 6 मरीजों की मौत भी हुई।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: