India Corona Update: देश में कोरोना के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव, 24 घंटे में 9629 नए केस, 19 की मौत
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) का भारत में पिछले कुछ दिनों से लगातार खौफ देखने को मिल रहा है। पिछले कई दिनों से देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इससे पहले देश में कोरोना धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा था लेकिन मौसम में बदलाव के बीच एकबार फिर से कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ने लगी है। कोरोना मामलों में बढ़ोतरी पिछले 9 हफ्तों से लगातार बढ़ रही है। हालांकि हालांकि बीच-बीच में दैनिक मामले में कभी कभार गिरावट भी देखने को मिलती है।
पिछले कुछ दिनों से देश में फिर से कोरोना (Corona Update) के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। कल के मुकाबले आज भी देश में कोरोना के दैनिक मामले में तेजी दर्ज की गई है। देश में आज कोरोना के 9629 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 19 लोगों की मौत की खबर है। इससे पहले मंगलवार को देश में कोरोना के 6660 नए केस सामने आए थे जबकि 24 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए दैनिक मामले में 2969 की तेजी दर्ज की गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (26 April 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 9669 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण (Corona Update) की वजह से 19 व्यक्तियों की मौत की खबर है। इनमें 10 वे लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं। वहीं इस दौरान देश में 11,967 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 63,380 से घटकर 61,013 रह गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 2367 की कमी दर्ज की गई है।
देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,49,08,273 हुई
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 49 लाख 08 हजार 273 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 43 लाख 23 हजार 045 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 31 हजार 398 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
जबकि दैनिक संक्रमण दर 5.38 प्रतिशत है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या 63,380 से घटकर 61,013 रह गई है। जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,398 हो गई है। अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी 61,013 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.14 प्रतिशत है। वहीं, दैनिक संक्रमण दर 5.38 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 5.61 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, भारत में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.68 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,43,23, 045 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, डेली पॉजिटिव रेट इस समय 5.38 फीसदी तो वीकली पॉजिटिव रेट 5.61 प्रतिशत है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.14 प्रतिशत शामिल है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.67 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.18 फीसदी पर बरकरार है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.