हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का 'चक्रव्यूह'! EC पर आज 'INDIA' की महाबैठक; जानिए क्या है पूरा गेमप्लान

इंडिया गठबंधन की आज होने वाली बैठक में संसद के दोनों सदनों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए महाभियोग प्रस्ताव लाने पर चर्चा होगी. वहीं, देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों और रैलियों पर रणनीति बनेगी.

विज्ञापन
बैठक में सड़क से लेकर संसद तक सरकार और चुनाव आयोग को घेरने के लिए एक साझा गेमप्लान तैयार किया जाएगा. (Image- ANI)

चुनाव आयोग के भीतर मतभेद की खबरों और एसआईआर को लेकर मचे बवाल के बीच विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन आज एक अहम बैठक करने जा रहा है. बैठक का मुख्य एजेंडा कांग्रेस कार्यसमिति में पारित उस प्रस्ताव पर आधारित होगा, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग की गई है. बैठक में सड़क से लेकर संसद तक सरकार और चुनाव आयोग को घेरने के लिए एक साझा गेमप्लान तैयार किया जाएगा.

संसद से सड़क तक का ब्लूप्रिंट

विपक्ष का आरोप है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने वोटर लिस्ट में कथित धांधली कर भाजपा को चुनावी फायदा पहुंचाया है. हाल ही में यह बात सामने आई थी कि आयोग के दो अन्य चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में एसआईआर से जुड़े कई फैसलों पर आपत्तियां दर्ज कराई थीं. इसके बाद से विपक्ष लगातार चुनाव आयोग और भाजपा सरकार को घेरे हुए है.

यह भी पढ़ें : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब तक कितनी बार लाया गया रिमूवल नोटिस? जानिए क्या है पूरा विवाद और CEC को हटाने की प्रक्रिया

विज्ञापन

इंडिया गठबंधन की आज होने वाली बैठक में संसद के दोनों सदनों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए महाभियोग प्रस्ताव लाने पर चर्चा होगी. वहीं, देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों और रैलियों पर रणनीति बनेगी. एनडीटीवी ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि विपक्ष की पहली संयुक्त महारैली दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी. बताया जा रहा है कि बैठक के बाद आज ही इस रैली की तारीख का ऐलान कर दिया जाए. इसके बाद अन्य राज्यों में भी रैलियां की जाएंगी.

कौन-कौन होगा शामिल?

इंडिया गठबंधन की इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, टीएमसी से ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी, कल्याण बनर्जी और डेरेक ओ’ब्रायन शामिल होंगे. इनके अलावा झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, राजद के तेजस्वी यादव, एनसीपी (शरद पवार) की सुप्रिया सुले, जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला, पीडीपी की महबूबा मुफ्ती और वामपंथी दलों के सभी प्रमुख नेता बैठक में शिरकत करेंगे. वहीं, शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे बैठक में वर्चुअली जुड़ेंगे.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : क्या दोनों चुनाव आयुक्तों को पद से हटा सकते हैं CEC ज्ञानेश कुमार? जानें क्या हैं नियम, प्रक्रिया और अधिकार

राजस्थान से आरएलपी और बीएपी के अलावा केरल कांग्रेस, वीसीके, एमडीएमके और निर्दलीय राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल भी बैठक में हिस्सा लेंगे.

विज्ञापन

किसने बनाई दूरी?

समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव बैठक में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं होंगे. उनकी जगह पार्टी के वरिष्ठ नेता हरेंद्र मलिक प्रतिनिधित्व करेंगे. सपा का कहना है कि अखिलेश यूपी में राज्यसभा नामांकन के चलते व्यस्त हैं.

यह भी पढ़ें : ‘ECINet में हों 4 बड़े बदलाव’, महाराष्ट्र SIR में लोकल स्टाफ को ज्यादा पावर की उठी मांग, 2 चुनाव आयुक्त भी उठा चुके मुद्दा

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी बैठक में शामिल नहीं होगी. हालांकि, उन्होंने साफ कहा है कि वह संसद में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव का समर्थन करेगी. गठबंधन से अलग हो चुकी डीएमके भी बैठक में नहीं आएगी. हालांकि, उसने मुद्दे पर नैतिक समर्थन जताया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola