Independence Day: देश में स्वतंत्रता दिवस की धूम है। इस दौरान आपको हर घर में भारत का तिरंगा देखने को मिल जाएगा। कई लोग अपनी बाइक और कारों में झंडा लगाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसको लगाने के लिए भी कुछ नियम हैं? अगर उन नियमों का पालन नहीं किया गया तो उसको उल्लंघन माना जाएगा। अगर आप भी कार के बाहर साइड मिरर या फिर सामने की तरफ तिरंगा लगाते हैं, तो इसे भी फ्लैग कोड का उल्लंघन ही माना जाएगा। जानिए आखिर देश के झंडा लगाने का सही तरीका क्या है।
कहां पर लगाना चाहिए नेशनल फ्लैग?
कई बार आपने गाड़ियों की बाहरी साइड में नेशनल फ्लैग लगा देखा होगा, लेकिन ये तरीका पूरी तरह से गलत है। दरअसल, कार में झंडा लगाने के लिए केवल दो जगह बताई हैं, जिनसे बाहर झंडा लगाना नियम तोड़ना है। NHAI के मुताबिक, नियम कहता है कि ‘राष्ट्रीय ध्वज को कार में सिर्फ डैशबोर्ड या विंडस्क्रीन के अंदर ही लगाया जा सकता है। इसे बाहर की साइड लगाने को फ्लैग कोड का उल्लंघन माना जाएगा।’
ये भी पढ़ें: Independence Day के लिए 15 अगस्त को ही क्यों चुना? भारत की आजादी के जश्न की इनसाइड स्टोरी
तिरंगे को लेकर और क्या नियम हैं?
तिरंगे के सम्मान और उसको फहराने को लेकर ‘भारतीय ध्वज संहिता’ में कई नियम बताए गए हैं। अगर कोई शख्स तिरंगे का अपमान करता है तो उसे 3 साल तक की सजा या जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है। कई बार ये दोनों सजा भी दी जा सकती हैं। इसके अलावा, झंडे का इस्तेमाल पोशाक, वर्दी, तकिए, रूमालों और नेपकिन बनाने के लिए भी नहीं किया जा सकता है। इसके साथ ही झंडे में ऊपर की तरफ रहने वाले केसरिया रंग को नीचे नहीं रखा जाएगा।
सम्मान के साथ नीचे लाया जाता है
झंडो को उतनी ऊंचाई पर फहराया जाना चाहिए जिससे सामने खड़े लोगों के सिर उसे देखने के लिए ऊपर उठें। देश के झंडे को किसी भी चीज को कवर करने के इस्तेमाल में नहीं लाया जा सकता है। झंडे को हमेशा तेजी के साथ ऊपर की तरफ ले जाया जाता है, जबकि उसे धीरे-धीरे और सम्मान के साथ नीचे की तरफ लाया जाता है।
ये भी पढ़ें: एंटी ड्रोन सिस्टम, 800 से ज्यादा कैमरे, दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के क्या-क्या खास इंतजाम
संबंधित खबरें
इंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
1 min agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
2 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
3 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
4 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
4 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
5 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
5 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
6 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
8 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines