Independence Day Travel: अगर आप भी इस आदर्श वाक्य से चलते हैं कि “जीना है तो यात्रा करना है” तो इसे इस आजादी के अमृित महोत्सव (Azadi ka Amrit Mahotsav) पर अपना लें।
इस साल भारत को आजाद हुए 75 साल (75th Independence Day) पूरे हो गए हैं। ऐसे में आप भी अपनी आजादी का जश्न घूम-फिरकर मना सकते हैं। आप कहीं भी घूमने का प्लान (Travelling Plan) बना सकते हैं या ऐसी जगह जा सकते हैं जहां जाने के लिए आपका दिल गवाही दे। दो-तीन की छुट्टी होने पर या छुट्टी लेकर कई लोग पहले ही कहीं यात्रा करने का प्लान (Vacation Plans) बना लेते हैं और फिर वो ट्रिप पर जाते भी हैं।
आप अपने देश के बारे में कितना जानते हैं? अगर ज्यादा भी नहीं तो शायद बहुत कम जानकारी भी नहीं रखते होंगे। इस स्वतंत्रता दिवस क्यों ना अपने देश को उस जगह से एक्सपॉलोर करें जहां आप पैदा हुए थे।
ऐतिहासिक या राष्ट्रीय स्थलचिह्न पर जाएं (Visit historic or national landmark)
देश में कई स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्थल और स्मारक हैं जहां इन स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और प्रतिरोध को देखा जा सकता है। इनकी यात्रा देख आपकी भी आंखे नम हो सकती हैं और देशभक्ति अधिक बढ़ सकती है। इस स्वतंत्रता दिवस आप ऐसे ऐतिहासिक जगहों पर जा सकते हैं। इनमें लाल किला (Red Fort), वाघा बॉर्डर (Wagah Border), बैरकपुर गार्डन (Barrackpore Garden), सेलुलर जेल (Cellular Jail) और झांसी किला (Jhansi Fort) शामिल है जहां आप जा सकते हैं।
अकेले घूमने का बना प्लान
इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी उम्र क्या है या आप पुरुष हैं या महीला, जब बात घूमने की आए तो आपको किसी का इंतजार किए बिना अपने साथ वक्त बिताने का भी प्लान जरूर बनाना चाहिए। इस स्वतंत्रता दिवस अपनी आजादी का जश्न मनाएं और एक सोलो ट्रिप (solo trip) जरूर प्लान करें। अगर आप अकेले नई जगह को एक्सप्लोर करने से घबराते हैं तो कोई बात नहीं ऐसी जगह जाएं जहां आप पहले जा चुके हैं और खुद के साथ घूमने-फिरने का मजा उठाएं।
अपने फ्रेंड्स ग्रुप के साथ यात्रा पर जाएं
सबके पास फ्रेंड्स गैंग या ग्रुप जरूर होता है। पार्टी करने का प्लान हो या कहीं घूमने का, ज्यादातर लोग अपने फ्रेंड्स गैंग के साथ जाना ज्यादा पसंद करते हैं। दोस्तों के साथ घूमने जाने पर कई यादें ताजा हो जाती हैं। इस स्वतंत्रता दिवस अपने दोस्तों की गैंग के साथ कुछ जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
उम्मीद है कि इस स्वतंत्रता दिवस आप कुछ ना कुछ जरूर एक्सप्लोर करेंगे। “जीना है तो यात्रा करना है” इस आदर्श वाक्य पर अमल करेंगे।
संबंधित खबरें
'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
50 mins agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
1 hr agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
2 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
4 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
5 hrs agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
5 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
5 hrs ago'मेट्रो बंद करना सही नहीं, सबके पास...', CJP प्रदर्शन पर बोले CJI
6 hrs agoपुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
8 hrs ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines