IMD Weather Forecast: पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अभी पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, यूपी, बिहार, दिल्ली और राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई राज्यों में बारिश की संभावना विभाग की ओर से जताई गई है। मौसम विभाग ने क्रिसमस के दिन तटीय राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, यनम, तमिलनाडु, कराईकल और पुडुचेरी में बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार मणिपुर, मिजोरम, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, असम, नागालैंड, मेघालय, त्रिपुरा और हिमाचल प्रदेश में सुबह और रात के समय कोहरा छा सकता है।
यह भी पढ़ें : कश्मीर में ठंड का 50 साल का रिकॉर्ड टूटा, माइनस 8.5 तापमान; दिल्ली समेत 10 राज्यों में बढ़ेगी ठिठुरन
हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में शीत लहर चलने की आशंका भी विभाग ने जताई है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, गिलगित, बाल्टिस्तान और लद्दाख में भी शीत लहर चलने की संभावना है। हिमाचल के कुछ इलाकों में पाला पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार क्रिसमस के दिन पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी, दक्षिणी आंध्र प्रदेश, उत्तरी तमिलनाडु के कुछ इलाकों में 35 से लेकर 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।
अगले दो दिन भी बारिश के आसार
विभाग की ओर से मछुआरों को समुद्री इलाकों में न जाने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार पुडुचेरी, तमिलनाडु और कराईकल में आंधी, बिजली गिरने की संभावना है। 26 दिसंबर को भी यही स्थिति रहेगी। वहीं, 26 और 27 दिसंबर को गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। 26 से 28 दिसंबर के बीच मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ में बारिश की संभावना है।
यह भी पढ़ें : भीषण ठंड, कोहरा और बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
संबंधित खबरें
महादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
30 mins ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
2 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
2 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
3 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
4 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
4 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
6 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines