Weather News: अभी कई राज्यों में गर्मी के कारण लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी की ओर से गर्मी और लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने चेतावनी जारी की है कि अभी देश के पूर्वी और दक्षिण प्रायद्वीपीय इलाकों में 30 अप्रैल तक गर्मी जारी रहेगी। वहीं, पश्चिमी बंगाल, ओडिशा और उप हिमालयी इलाकों में लू से लेकर भयंकर लू की स्थिति बन सकती है। अगले चार दिन तक तेलंगाना, रायलसीमा, बिहार, झारखंड, आंतरिक कर्नाटक के साथ तमिलनाडु और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी ऐसी ही स्थिति रह सकती है। उधर, 28 और 29 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही तटीय आंध्र प्रदेश में ऐसी स्थिति बन सकती है।
यह भी पढ़ें:IPL 2024: ईशान किशन पर BCCI का एक्शन, आचार संहिता का उल्लंघन करने पर मिली ये सजा
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि झारखंड में टेंपरेचर 40 डिग्री से अधिक जा सकता है। यहां के संथाल, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल और कोल्हान में तापमान इससे भी अधिक रह सकता है। वहीं, 28 अप्रैल को हरियाणा, पंजाब के साथ राजधानी दिल्ली में बिजली गरजने, तेज हवाओं के साथ बारिश का इनपुट जारी किया गया है।
अरुणाचल प्रदेश में बारिश की संभावना
स्काईमेट वेदर की बात करें, तो अगले दो दिन तक हल्की से मध्यम बर्फबारी और बारिश की संभावना पश्चिमी हिमालयी इलाकों में जताई गई है। इसके अलावा गिलगित-बाल्टिस्तान, जम्मू कश्मीर, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में 28 अप्रैल को भारी बर्फबारी और बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में भी बर्फबारी और बारिश का अनुमान भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जताया गया है। पूर्वोत्तर भारत में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और दक्षिण ओडिशा के कई इलाकों में तेज बारिश और हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। पंजाब में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान विभाग की ओर से जताया गया है। यहां गरज के साथ कई इलाकों में बारिश हो सकती है।
संबंधित खबरें
जनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
34 mins agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
1 hr agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
2 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
3 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
4 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
6 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
6 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
6 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
8 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines