50 की स्पीड के तूफान, भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली समेत 18 राज्यों में आज बरसेंगे बादल, IMD का ताजा अपडेट

Aaj Ka Mausam 13 August: देशभर में मानसून एक्टिव है और बादल जमकर बरस रहे हैं। आज दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। वैसे मानसून की बारिश से पूरे देश में हालात खराब हैं। जलभराव, बाढ़, उफानी नदियां, लैंडस्लाइड, फ्लैश फ्लड में तबाही मचा रखी है।

Rain Water Logging

IMD Today Weather Forecast: दिल्ली में आज मौसम सुहाना है। ठंडी हवाएं चल रही हैं और खूबसूरत नजारे आंखों को सुकून दे रहे हैं। दिलदिमाग को तरोताजा कर रहे हैं। वहीं बीते कुछ दिन से दिल्ली से लेकर हिमाचल-जम्मू तक मानसून के बादल जमकर बरस रहे हैं। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई जिले पानी-पानी हो रखे हैं। सड़कें दरिया बनी हुई हैं और देशभर में नदियां उफान पर बह रही हैं।

विज्ञापन

राजस्थान में पिछले 3 दिन में 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हिमाचल में 300 से ज्यादा सड़कें ब्लॉक हैं। दिल्ली और इससे सटे शहरों में भी पिछले एक हफ्ते से बारिश का दौर जारी है। किसी भी समय बादल बरसने लगते हैं। मौसम विभाग ने आज जहां दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में 50 की स्पीड से हवाएं चलने का अनुमान जताया है, वहीं 15 से ज्यादा राज्यों में बारिश होने की संभावना भी जताई है। आइए जानते हैं कि आज देश का मौसम कैसा रहेगा?

विज्ञापन

दिल्ली में आज बारिश होने की संभावना

दिल्ली में आज सुबह भी बारिश हुई। बीते दिन और रात को भी बादल बरसे। आज और अगले 2 दिन और बारिश होने का यलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया हुआ है। दिल्ली-NCR में पिछले एक हफ्ते से बारिश का दौर जारी है। इससे दिल्ली की कई सड़कें दरिया बनी हुई हैं। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे। तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बादल बरस सकते हैं। आज राजधानी का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 26 डिग्री रहने के आसार हैं।

विज्ञापन

आज इन राज्यों में खूब बरसेंगे बादल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 24 घंटों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, राजस्थान, बिहार, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

कल इन राज्यों में बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, कल दिन बुधवार 14 अगस्त को भी दिल्ली में बारिश हो सकती है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, कर्नाटक, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, मध्य प्रदेश और लक्षद्वीप में भारी बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ