IMD Rain Alert Latest Update: दिल्ली-NCR में भारी बारिश हो रही है। आसमान में सुबह से घने काले बादल छाए थे कि अचानक मौसम का मिजाज बदला। हवाएं चलने लगीं और फिर बारिश हो शुरू हो गई, लेकिन हवा के साथ बारिश के बावजूद उमस है। चिपचिपी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। ऐसे में यह मौसम बीमार करने वाला है। इस मौसम में वायरल इंफेक्शन फैलने का खतरा है, क्योंकि बाहर बारिश और उमस के बीच से जब अंदर आएंगे तो पंखे या एसी की हवा गर्म सर्द कर सकती है। वैसे दिल्ली में एक अगस्त से लगातार बारिश हो रही है। कभी कहीं तो कभी कहीं रोज बादल बरस रहे हैं। आज भी मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली समेत 18 राज्यों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मानसून की बारिश से पहाड़ी राज्यों में हालात काफी खराब हैं और मैदानी इलाकों में जलभराव की स्थिति है। आइए जानते हैं कि आज और कल देश का मौसम कैसा रहेगा?
दिल्ली में 25 अगस्त तक बरसते रहेंगे बादल
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, दिल्ली में आज सुबह मूसलाधार बारिश हुई। इससे सटे नोएडा में भी खूब बादल बरसे। आज दिनभर दिल्ली-NCR में बारिश होती रहेगी, लेकिन बारिश के बीच उमस भरी और चिपचिपी गर्मी परेशान करेगी। दिल्ली में एक अगस्त से रोज बारिश हो रही है और 25 अगस्त तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना जताई गई है। ऐसे में आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने के आसार हैं। 21-22 अगस्त को भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 23 से 25 अगस्त तक बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में बारिश भी हो सकती है।
आज इन राज्यों में बरसेंगे बादल
स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप, झारखंड, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान में आज हल्की से भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
15 mins agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
20 mins agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
1 hr agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
2 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
2 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
3 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज, कल हो सकती है सुनवाई
4 hrs ago'हमारे मुंह में अपने शब्द न डालें, फॉर्म-6 पर SC ने ECI को दी चेतावनी
5 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
5 hrs agoIIT कानपुर में भी आंदोलन कर चुके हैं CJP नेता आशुतोष रांका
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines