IIT के हॉस्टल में मिला पोस्टग्रेजुएशन कर रही छात्रा का शव; हत्या या आत्महत्या? जांच जारी

Student Died In IIT: टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में देश के सबसे बेहतरीन संस्थानों में आने वाले आईआईटी में पोस्टग्रेजुएशन कर रही एक छात्रा की मौत होने की खबर सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Dead Body

Representative Image (Pixabay)

विज्ञापन

देश के सबसे प्रतिष्ठित टेक्नोलॉजी संस्थानों में से आने वाले आईआईटी (IIT) यानी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में छात्रों की मौत होने के मामले थम नहीं रहे हैं। ताजा मामला असम में स्थित आईआईटी गुवाहाटी का है जहां के हॉस्टल में शुक्रवार की सुबह एक छात्रा का शव मिला है। 24 साल की यह छात्रा पोस्टग्रेजुएशन कर रही थी। उसका शव उसी के हॉस्टल के कमरे में मिला था।

मामले को लेकर आईआईटी के अधिकारियों ने एक बयान जारी किया है। इसमें छात्रा की मौत पर शोक जताया गया है। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्रा के परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। संस्थान इस कठिन समय में उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध करवा रहा है। पुलिस मामले को आत्महत्या के नजरिए से देख रही है और जांच की जा रही है।

Advertisment

आईआईटी कानपुर में भी छात्रा ने की थी आत्महत्या

बता दें कि इसी साल की शुरुआत में आईआईटी कानपुर में पीएचडी की एक छात्रा ने हॉस्टल रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जब लंबे समय कर उसके कमरे से कोई बाहर नहीं निकला और फोन लगाने पर कॉल भी नहीं लगी तो लोगों को शक हुआ। पुलिस को जानकारी दी गई जिन्होंने मौके पर पहुंच दरवाजा तोड़ा। अंदर पंखे के सहारे फंदे पर छात्रा का शव लटका मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ