Husband Reached Police Station With Wife’s Severed Head: ओडिशा से चौकानें वाली खबर सामने आयी है। दरअसल मामला नयागढ़ का है जहां पत्नी के अवैध संबंध की वजह से गुस्साएं पति ने पत्नी की हत्या कर दी। इससे भी गुस्सा शांत नही हुआ तो पत्नी का सिर लेकर पूरे इलाके में घूमा और कटा सिर लेकर थाने पहुंच गया। युवक ने खुद पूरी घटना पुलिस को बताई और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने युवक को हत्या करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। युवक की इस हरकत से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
पत्नी के अवैध संबंध से था नाराज
आरोपी युवक ओडिशा के नयागढ़ जिले का निवासी है। आरोपी अर्जुन बाघा की उम्र 35 वर्ष है। जानकारी के मुताबिक आरोपी की पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे। जिसकी वजह से परिवार में अक्सर कलह होती है। दोनों के बीच मारपीट होती थी। पिछले कुछ दिनों से लगातार लड़ाई- झगड़ा हो रहा था। पत्नी की हरकत से नाराज होकर उसने तेजधारदार हथियार से हत्या कर दी। और उसका कटा हुआ सिर लेकर पूरे इलाके में घूमा। स्थानीय लोगों ने बताया युवक की इस हरकत को देखकर इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
यह भी पढ़े: अमेरिकन टूरिस्ट की गंदी हरकत, अपने कपड़े उतारे और होटल की हाउसकीपर से बोला- मेरे पास आ जाओ
हत्याकर किया आत्मसमर्पण
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर थाने आ गया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह अपनी पत्नी की इस हरकत से बहुत दुखी था। उसने बहुत बार समझाया और मना भी लेकिन वह नही मानी और घर में कलह करती थी। सिर्फ अपनी मनमानी करती थी। बहुत समझाने के बाद भी जब वह नही मानी तो उसने गुस्से में तेजधारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि युवक ने आत्मसमर्पण करने के बाद पत्नी का कटा हुआ सिर सबके सामने रख दिया। यह देखकर थाने में हर कोई भयभीत हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
संबंधित खबरें
क्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
10 mins ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
44 mins agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
1 hr agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
1 hr agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
2 hrs ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
4 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
4 hrs agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
5 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
5 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines