वसीयत लिखते समय कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती? हो जाएं सावधान; 4 जरूरी बातों का रखें ध्यान

How to write Will to avoid common mistakes: वसीयत लिखते समय लोग अक्सर कुछ गलतियां कर देते हैं, जिससे आपकी वसीयत खारिज हो सकती है। इसलिए 4 बड़ी बातों पर ध्यान रखकर आप वसीयत से जुड़ी परेशानियों को नजरअंदाज कर सकते हैं।

Will Documents

How to write Will to avoid common mistakes: वसीयत अमूमन सभी लिखते हैं। बुढ़ापे की चौखट पर खड़े लोग अक्सर किसी ना किसी को अपनी संपत्ति का वारिस जरूर बनाते हैं। वसीयत के जरिए लोग अपनी संपत्ति का मालिकाना हक किसी और को सौंप सकते हैं। हालांकि वसीयत लिखते समय अंजाने में लोग अक्सर कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उनकी वसीयत पर कानूनी बादल मंडराने लगते हैं। तो आइए एक्सपर्ट्स से जानते हैं वसीयत की कुछ जरूरी बातें, जिसकी मदद से आप कई परेशानियों को अवॉयड कर सकते हैं।

विज्ञापन

1. हस्ताक्षर पर ध्यान दें

वसीयत के हर पेज पर नीचे आपको हस्ताक्षर करने होते हैं। ऐसे में कई बार हस्ताक्षर साफ नहीं होता है और आपका नाम समझने में परेशानी हो सकती है। इसलिए हस्ताक्षर के नीचे ब्रैकेट में अपना पूरा नाम जरूर लिख दें। इससे हस्ताक्षर मिलाने में भी आसानी रहेगी। हिंदी और अंग्रेजी, जिस भी भाषा में आपका हस्ताक्षर है, उसी भाषा में अपना नाम साफ अक्षरों में नीचे लिखना ना भूलें।

विज्ञापन

2. पेजिशन पर ध्यान दें

वसीयत लिखते समय बैठने की पोजिशन और पेन पकड़ने के तरीके का भी खास ख्याल रखें। कई बार पोजिशन बदलने और गलत तरीके से पेन पकड़ने पर हस्ताक्षर अलग हो जाते हैं। वहीं सिग्नेचर मैच ना होने पर आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप एक ही पोजिशन में बैठकर सभी पन्नों पर हस्ताक्षर करें।

विज्ञापन

3. एक ही साइज के पेज लें

वसीयत लिखने के लिए पेज के साइज का भी खास ख्याल रखें। ध्यान रहे की सभी पन्नों का साइज एक जैसा हो क्योंकि अलग-अलग साइज के पेजों का इस्तेमाल करने से वसीयत पर असर पड़ता है और आपकी वसीयत अमान्य घोषित हो सकती है।

4. एक पेन से वसीयत लिखें

वसीयत लिखने के लिए अलग-अलग पेन का इस्तेमाल भूलकर भी ना करें। इससे आपकी लिखावट बदल जाती है और आपकी वसीयत खारिज हो सकती है। इसलिए अपनी पूरी वसीयत एक ही पेन से लिखना बेहतर होता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ