दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, इन 11 राज्यों में भी बरसेंगे बादल, जानें इस हफ्ते देशभर में कैसा रहेगा मौसम?

Delhi NCR Weather Forecast: दिल्ली में रातभर मूसलाधार बारिश हुई, वहीं रविवार सुबह ग्रेटर नोएडा में बादल जमकर बरसे. मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने और इस पूरे हफ्ते कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी होने का अनुमान लगाया है, जिस वजह से फरवरी के पहले हफ्ते में मौसम में ठंडक बरकरार रहेगी.

delhi ncr weather forecast

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में आज बारिश होने के आसार है.

Delhi NCR Weather Forecast: दिल्ली और इससे सटे नोएडा, ग्रेटर नोएडा आदि NCR के इलाकों में आज बारिश हुई. रातभर बादल बरसते रहे और आज सुबह लोगों को मौसम में ठंडक का अहसास हुआ. हल्की हवाओं ने भी ठंड बढ़ाई. मौसम विभाग ने 30 जनवरी को एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक फरवरी को बारिश होने का अलर्ट दिया था. 2 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने का अनुमान है, जिसके चलते 5 फरवरी तक पूरे उत्तर भारत में बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

दिल्ली में अगले 5 दिन छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में देररात से हो रही बारिश रुकने के बाद अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ. वहीं अगल 5 दिन आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है. वही सुबह के समय हल्की धुंध भी छा सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली के मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है, क्योंकि एक पश्चिमी विक्षोभ 2 फरवरी को और एक पश्चिमी विक्षोभ 5 फरवरी को एक्टिव होने की भविष्यवाणी हुई है.

विज्ञापन

5 फरवरी को एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ

IMD के अनुसार, 2 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. तीसरा पश्चिमी विक्षोभ 5 से 7 फरवरी के बीच एक्टिव होगा, जिसके असर से 7 फरवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. ऐसे में फरवरी महीने में भी लोगों को बारिश और ठंड का सामना करना पड़ सकता है.

देश के इन राज्यों में बारिश होने का अलर्ट

IMD के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड में कल 3 फरवरी के गरज चमक के साथ भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है. 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ हल्की बारिश और 30-50 किमी स्पीड वाले हवा के झोंके लग सकते हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में ओलावृष्टि होने की भी संभावना है.

विज्ञापन

इन राज्यों में घना कोहरा छाने की संभावना

बता दें कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 3 फरवरी को सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 फरवरी तक, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में 3 फरवरी को और पूर्वी राजस्थान में 3 से 5 फरवरी के बीच कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों से बारिश और ठंड से अपना बचाव करने की अपील की है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ