सिर धड़ से अलग कर उधेड़ी खाल... खाना नहीं देने पर नाराज युवक ने की पत्नी की हत्या

Tumkur Man skins Wife: कर्नाटक के तुमकुर में जरा सी बात पर एक युवक ने पत्नी की हत्या कर दी। महिला के मरने के बाद भी युवक ने उसके मृतक शरीर के साथ बर्बरता की। आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

Karnataka Man Kills Wife

आरोपी पति को पुलिस ने किया अरेस्ट

 Karnataka Man Kills Wife: कर्नाटक से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने खाना नहीं परोसने पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि आरोपी ने पहले पत्नी की हत्या की इसके बाद उसका सिर काट कर धड़ से अलग कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 27 मई की है। कर्नाटक के कुनिगल तालुका के हुलियुरुदुर्ग कस्बे में रहने वाले शिवराम का पत्नी पुष्पलता से अक्सर झगड़ा होता रहता था। सोमवार की रात को भी झगड़े के कारण नाराज पत्नी ने आरोपी को खाना नहीं दिया। इसके बाद गुस्से में आकर शिवराम ने पुष्पलता की चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद भी आरोपी का मन नहीं भरा तो उसने कुल्हाड़ी से पत्नी का सिर का धड़ से अलग कर दिया।

विज्ञापन

महिला की खाल भी उधेड़ी

हत्या के बाद आरोपी का मन नहीं भरा तो उसने पत्नी के शरीर के अलग-अलग हिस्से को क्षत-विक्षत कर दिया। उसके बाद आरोपी मंगलवार सुबह महिला के शरीर की चमड़ी उतारता रहा। आरोपी के मकान मालिक इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि इस दौरान दंपति का आठ साल का बेटा सो रहा था।

10 साल पहले की थी इंटरकास्ट मैरिज

मामले में अधिक जानकारी देते हुए तुमकुर के एसपी अशोक वेंकट ने कहा कि घटनास्थल पर 35 साल की महिला का शव मिला है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। एसपी ने बताया कि दोनों ने 10 साल पहले इंटरकास्ट मैरिज की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति-पत्नी में किसी न किसी बात को लेकर झगड़ होता रहता था। आरोपी युवक बेरोजगार था ऐसे में दोनों के बीच इस बात को लेकर भी झगड़ा होता रहता था। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ