विदेश जाने के इच्छुक भारतीयों को झटका! H-IB वीजा महंगा होने के आसार

H-IB Visa America Cost Update: अमेरिका में नौकरी करने के लिए अनिवार्य H-IB वीजा और महंगा होने की संभावना है। पहले से ही इसके लिए 6 लाख रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। अब अमेरिका से अवैध अप्रवासियों के निर्वासन के बाद इसके रेट और बढ़ सकते हैं।

Student Visa | US President | Donald Trump

अमेरिका की सरकार ने स्टूडेंट वीजा को लेकर नया आदेश जारी कर दिया है।

H-IB Visa Cost Hike Update: विदेश जाने के इच्छुक भारतीयों को अमेरिका ने बड़ा झटका दिया है। दरअसल, अमेरिका में काम करने का सपना देखने वाले भारतीयों के लिए H-1B वीजा सबसे पसंदीदा वीजा है। H-1B वीजा के लिए लॉटरी सिस्टम की जरूरत होती है और इसकी कीमत 6.1 लाख रुपये तक हो सकती है। अब अमेरिका से अवैध प्रवासियों के निर्वासन के बाद यह और महंगा हो सकता है।

विज्ञापन

दरअसल, भारतीयों के लिए अमेरिका में पढ़ाई या नौकरी करने जाना काफी महंगा है। वीजा अप्लाई करने से लेकर अमेरिका पहुंचते तक काफी खर्चा हो जाता है, लेकिन भारतीयों के लिए H-1B वीजा के लिए आवेदन करने का खर्च कई चीजों पर निर्भर करती है, जैसे एम्पलॉयर, रोजगार देने वाली कंपनी का साइज और प्रीमियम प्रोसेसिंग आदि। यह खर्च लाखों रुपये में होता है, लेकिन कई भारतीय यह खर्च अफोर्ड नहीं कर पाते।

विज्ञापन

इस साल 7 मार्च से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

इंडिया टूडे की रिपोर्ट के लिए H-1B वीजा के लिए आवेदन करने की लागत 167830 रुपये (2010 अमेरिकी डॉलर) से लेकर 613140 रुपये (7380 अमेरिकी डॉलर) तक हो सकती है। सामान्य H-1B आवेदन के लिए फीस 38230 रुपये (USD 460) है, जो सभी आवेदकों पर लागू होती है। वीजा के लिए आवेदन करते समय यह प्राथमिक फीस है।

विज्ञापन

अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 सेशल के लिए 72% भारतीयों ने H-1B वीजा हासिल किया, जबकि चीनी के 12% लोगों को यह वीजा मिला। इस साल H-1B वीजा कैप लॉटरी के लिए रजिस्ट्रेशन 7 मार्च 2025 को शुरू होगा और 24 मार्च 2025 तक चलेगा। इसके तहत मिलने वाली नौकरियों का सेशन 1 अक्टूबर 2025 से शुरू होगा, जो शुरुआती 3 साल तक वैलिड रहेगा। इसके बाद H-1B वीजा पर अमेरिका में रहने के पीरियड को 6 साल तक के लिए बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन

कंपनी के साइज अनुसार ऐसे लगती फीस

अमेरिका में पहुंचने के बाद ग्रीन कार्ड अप्लाई करने और लंबे समय तक वहां रहने के लिए I-140 फॉर्म भरते हैं। H-1B वीजा के लिए आवेदन फीस के अलावा एंटी फ्रॉड फीस देनी पड़ती है, जो 41500 रुपये (500 अमेरिकी डॉलर) के बराबर है। American Competitiveness and Workforce Improvement Act (ACWIA) फीस वर्कफोर्स ट्रेनिंग के लिए दी जाती है और यह 62250 रुपये (750 अमेरिकी डॉलर) से लेकर 124500 रुपये (1500 अमेरिकी डॉलर) तक हो सकता है।

25 से कम कर्मचारियों वाले एम्पलॉयर को 62250 रुपये (750 अमेरिकी डॉलर) का न्यूनतम शुल्क देना होगा, जबकि 25 या अधिक कर्मचारियों वाले एम्पलॉयर को 124500 रुपये (1500 अमेरिकी डॉलर) फीस देनी होगी। 50 से ज्यादा कर्मचारियों वाले एम्पलॉयर को 49800 रुपये (600 अमेरिकी डॉलर) फीस देनी होगी। कुल मिलाकर अलग-अलग वजहों से वीजा के लिए आवेदन करने का खर्च 167830 रुपये (2010 अमेरिकी डॉलर) से लेकर 613140 रुपये (7380 अमेरिकी डॉलर) तक हो सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ