---विज्ञापन---

देश angle-right

Asteroid के पृथ्वी से टकराने पर कैसे होंगे हालात? AI के वीडियो से मिला हिंट

Asteroid 2024 YR4 Earth Collision AI Video: एस्टेरॉयड के धरती के टकराने के बाद किस तरह के हालात होंगे, इसे एक AI वीडियो बनाकर समझाया गया है। वहीं टकराव को लेकर अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा का ताजा अलर्ट भी सामने आया है। आइए वीडियो देखें और अपडेट जानें...

---खबर नीचे जारी है---

NASA Latest Alert on Asteroid 2024 YR4: एस्टेरॉयड 2024 YR4 के पृथ्वी से टकराने का खतरा बढ़ता जा रहा है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने पहले अनुमान लगाया था कि एस्टेरॉयड के पृथ्वी से टकराने की आशंका करीब 1 प्रतिशत है, लेकिन अब यह खतरा बढ़कर 2.3 प्रतिशत हो गया है। वहीं इस टक्कर के बाद किस तरह के हालात होंगे, इसे बयां करता एक AI वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के अनुसार, एस्टेरॉयड व्यास 130 से 330 फीट के बीच होने का अनुमान है। अगर यह टकराता है तो यह 10.6 मील (17 किलोमीटर) प्रति सेकंड की तेज़ गति से टकराएगा। यह स्पीड लगभग 38028 मील (61200 किलोमीटर) प्रति घंटा के बराबर है।

टकराव के बाद पृथ्वी के वायुमंडल में एक हवाई विस्फोट होने की संभावना अधिक है, जिससे लगभग 8 मिलियन टन TNT के बराबर ऊर्जा निकलेगा, जो हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम से निकलने वाली ऊजा से 500 गुना ज्यादा होगी। 22 दिसंबर 2032 की सुबह करीब 9 बजे यह टक्कर हो सकती है। इस दौरान एस्टेरॉयड धरती से एक लाख 6 हजार किलोमीटर की दूर पर होगा। अमेरिका, चीन, भारत समेत दुनियाभर की स्पेस एजेंसियां और संयुक्त राष्ट्र संघ इस खतरे की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

 

एस्टेरॉयड से खत्म हो सकते हैं ये देश और शहर

फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, एस्टेरॉयड 2024 YR4 एक शहर को नष्ट करने के लिए काफी बड़ा है। यह पूर्वी प्रशांत महासागर, उत्तरी दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर, अफ्रीका, अरब सागर और दक्षिण एशिया में से किसी भी हिस्से में टकरा सकता है। भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, इथियोपिया, सूडान, नाइजीरिया, वेनेजुएला, कोलंबिया और इक्वाडोर देशों पर इसका खतरा मंडरा रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

इन देशों के बड़े शहर बोगोटा, आबिदजान, लागोस, खार्तूम, मुंबई, कोलकाता और ढाका एस्टेरॉयड की टक्कर से खत्म हो सकते हैं। यूरोप की अंतरिक्ष एजेंसी के ग्रह रक्षा कार्यालय के प्रमुख रिचर्ड मोइस्ल कहते हैं कि एस्टेरॉयड इस समय कोई संकट नहीं है। यह डायनासोर का हत्यारा नहीं है। यह धरती ग्रह का हत्यारा नहीं है, लेकिन यह एक शहर को खत्म करने में सक्षम है।

 

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

एस्टेरॉयड 2024 Yr4 पृथ्वी से टकराएगा तो क्या होगा?

डरहम विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के डॉ. रिचर्ड जे. विलमैन ने एक साक्षात्कार में बताया कि साल 1908 में तुंगुस्का में एस्टेरॉयड के धरती से टकराने पर एक घटना हुई। लगभग 100 मीटर व्यास वाली एक वस्तु पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर गई और एक हवाई विस्फोट के रूप में फट गई, जिससे साइबेरियाई जंगल का 2,000 वर्ग किलोमीटर हिस्सा नष्ट हो गया।

जैसा कि विलमैन बताते हैं कि यह लंदन के आसपास M25 मोटरवे के भीतर का क्षेत्र है। एस्टेरॉयड 2024 Yr4 पृथ्वी से टकराने से पहले ही फट जाते हैं तो यह पृथ्वी से टकरा सकता है और गड्ढा बना सकता है, जिसका आकार एस्टेरॉयड के आकार पर निर्भर करता है, लेकिन सामान्य नियम के अनुसार, गड्ढे का आकार प्रभावकारी पिंड के आकार से लगभग 20 गुना बड़ा होता है।

---खबर नीचे जारी है---

इसलिए 100 मीटर व्यास वाला क्षुद्रग्रह है तो आपको 2 किलोमीटर व्यास वाला गड्ढा देखने को मिलेगा। हालांकि 2024 YR4 पृथ्वी से बिल्कुल भी नहीं टकराएगा, लेकिन ग्रह रक्षा समुदाय को अब उन सभी देशों के बारे में सोचना होगा, जिनमें सुनामी या कोई हवाई विस्फोट हो सकता है। अगर 2024 YR4 सीधे रेगिस्तान से टकराता है,या समुद्र के ऊपर फटता है तो इसका कोई प्रभाव नहीं होगा।

 

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

 

First published on: Feb 19, 2025 08:53 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola