Plane Crash in Toronto: लैंडिंग करता विमान कैसे क्रैश हुआ और पलटा? नया वीडियो आया सामने

Toronto Plane Crash Video: फ्लाइट लैंडिंग करते समय क्रैश गई और उसमें आग लग गई। बावजूद इसके विमान में सवार सभी 80 लोगों की जान बच गई। लैंडिंग करते हुए विमान के क्रैश होने का पूरा घटनाक्रम एक वीडियो में कैद हुआ है, जो लोगों ने बनाया। आइए देखते हैं…

Toronto Plane Crash Video

विमान की क्रैश लैंडिंग का वीडियो सामने आया है।

Plane Crash in Toronto New Video: कनाडा के टोरंटो में पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्लेन की क्रैश लैंडिंग का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें लैंडिंग और विमान के क्रैश होने की घटना साफ नजर आ रही है। यह वीडियो एयरपोर्ट पर एक गाड़ी में बैठे लोगों ने बनाया है, जो कौतूहलवश फ्लाइट की लैंडिंग का मूमेंट अपने फोन में कैप्चर कर रहे थे, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि प्लेन क्रैश हो जाएगा।

विज्ञापन

वीडियो में साफ देख सकते हैं कि विमान रनवे पर उतरता है और फिसलता चला जाता है। इस दौरान उसमें आग लग जाती है और वह पलट जाता है। फिर उसमें से घना काला धुंआ निकलने लगता है। इस वीडियो को देखकर हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है और वीडियो देखकर आप यह सोचने पर भी मजबूर हो जाएंगे कि ऐसी क्रैश लैंडिंग के बावजदू सभी 80 लोगों का जिंदा बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है।

विज्ञापन

एयरपोर्ट के रनवे पर जमी थी बर्फ

AP की रिपोर्ट के अनुसार, डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट एंडेवर 4819 ने CRJ-900 जेट प्लेन में मिनियापोलिस के सेंट पॉल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। फ्लाइट में 76 पैसेंजर और 4 क्रू मेंबर्स समेत 80 लोग सवार थे। फ्लाइट को कनाडा के टोरंटो पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड होना था। भीषण ठंड के कारण टोरंटो में तापमान शून्य से नीचे था। बर्फीली हवाएं चल रही थीं और सड़कों-रनवे पर बर्फ जमी थी।

विज्ञापन

इसी खराब मौसम में फ्लाइट रनवे पर लैंड हुई, लेकिन विमान क्रैश हो गया। विमान रनवे पर जमी बर्फ से स्किड हो गया और फिसलता चला गया। इस दौरान विमान में भयंकर आग लग गई और वह पलट गया, लेकिन बर्फ के कारण आग बुझ गई और काला धुंआ निकलने लगा। पायलट ने हादसे की जानकारी ATC को दी और एयरपोर्ट स्टाफ, सिक्योरिट, मेडिकल टीम और फायर ब्रिगेड तुरंत हादसास्थल पर पहुंची।

विज्ञापन

कनाडा-अमेरिका मिलकर करेंगे हादसे की जांच

एयरपोर्ट सिक्योरिटी ने फ्लाइट कू मेंबर्स की मदद से इमरजेंसी गेट से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। फायर कर्मियों ने आग और उससे निकलते काले धुएं को बुझाया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि आग की चिंगारी से विमान के किसी और हिस्से में आग न भड़के। हादसे में 18 लोग घायल हुए हैं, लेकिन विमान का पिछला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया।

डेल्टा एयरलाइंस ने हादसे की पुष्टि की और यात्रियों की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर कनाडा 1-866-629-4775, अमेरिका 1-800-997-5454 जारी किए। हादसे की जांच कनाडा का परिवहन सुरक्षा बोर्ड (TSB) कर रहा है। इसमें अमेरिका की राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) भी मदद कर रहा है। हादसे की जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द सौंपने के आदेश हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ