गुवाहाटी में पुलिस ने जब्त की 14 करोड़ रुपये की नशीली दवाईयां, एंबुलेंस के जरिए की जा रही थी स्मगलिंग

Guwahati city police

Guwahati Police: गुवाहाटी पुलिस ने मंगलवार रात एक एंबुलेंस से 14 करोड़ से अधिक की नशीली दवाईयां बरामद की है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान मिराजौल इस्लाम के रूप में हुई है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत और एडीसीपी कल्याण पाठक के नेतृत्व में गुवाहाटी शहर पुलिस की एक टीम ने एक अभियान चलाया और एक एम्बुलेंस से 50,000 याबा की गोलियां और 200 ग्राम हेरोइन बरामद की।

विज्ञापन

संयुक्त पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, “एंबुलेंस रजिस्ट्रेशन संख्या एमएन-03सी-0037 मणिपुर से आ रही थी।” पार्थ सारथी महंता ने कहा, “हमने एंबुलेंस से 50,000 याबा टैबलेट और 200 ग्राम हेरोइन बरामद की है। हमने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई दवाओं का बाजार मूल्य लगभग 14.10 करोड़ रुपये है।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ