Noida: चक्कर आए, उल्टियां लगीं, बेहोश हो गए; हॉस्टल में कुट्टू का आटा खाया, 76 स्टूडेंट पहुंचे अस्पताल

Greater Noida College Students Food Poisoning: कुट्टू के आटे से बना खाना खाया और 70 से ज्यादा स्टूडेंट अस्पताल पहुंच गए। वहीं स्टूडेंट्स की हालत बिगड़ते देखकर हॉस्टल वार्डन और मेस कर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। स्टूडेंट्स ने खराब खाना परोसने के आरोप लगाते हुए हंगामा किया, लेकिन पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति को संभाला।

Greater Noida College Students Food Poisoning

Greater Noida College Students Food Poisoning

Students Hospitalised Due to Food Poisoning: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में स्थित आर्यन रेजिडेंसी और लॉयड के हॉस्टलों में उस समय हड़कंप मच गया, जब देररात अचानक स्टूडेंट्स को चक्कर आने लगे। उन्हें उल्टियां लगने लगीं और वे गिरकर बेहोश हो गए। करीब 200 छात्रों की हालत खराब हुई, जिनमें से 70 से ज्यादा छात्रों की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन

छात्रों की हालत देखकर पुलिस और अस्पताल प्रशासन को हॉस्टल संचालकों ने फोन किया। जानकारी मिलते ही पुलिस और अस्पताल की टीमें मौके पर पहुंची। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए स्टूडेंट्स को अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने फूड पॉइजनिंग का शक जताया है। पुलिस ने मेस इंचार्ज को गिरफ्तार करके केस की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

व्रत के कारण कुट्टू के आटे का खाना बना था

कोतवाली नॉलेज पार्क पुलिस के अनुसार, छात्रों ने हॉस्टल कर्मियों पर खराब खाना परोसे जाने के आरोप लगाए हैं। कल शिवरात्रि के त्योहार पर कई छात्रों ने व्रत रखा था तो मेस में व्रत का खाना बना था, जिसमें आलू के साथ कुट्टू के आटे के पकौड़े बनाए गए थे।

विज्ञापन

छात्रों का कहना है कि डिनर करने के बाद वे अपने कमरों चले गए, लेकिन कुछ देर बाद उनका दिल घबराने लगा। चक्कर आए और उल्टियां लगने लगीं। कुछ छात्र बेहोश भी हो गए थे। छात्रों की हालत देखकर बाकी स्टूडेंट्स में भी हड़कंप मच गया। आनन फानन में मेस कर्मियों और हॉस्टल वार्डन को बुलाया गया।

उन्होंने तुरंत डॉक्टरों को बुलाया। कुछ स्टूडेंट्स ने हंगामा करते हुए पुलिस को फोन कर दिया तो पुलिस भी आ गई।

विज्ञापन

पुलिस को सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अभी सभी स्टूडेंट्स की हालत खराब है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया। कॉलेज अधिकारियों ने भी आश्वासन दिया कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

विज्ञापन

बता दें कि स्टूडेंट्स को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाने के सैंपल ले लिए हैं। बने खाने और कच्चे उत्पाद दोनों के सैंपल लिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सैंपल रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ