---विज्ञापन---

देश angle-right

सरकार ने राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल लॉन्च किया, पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन खुले, जानें- सभी डिटेल्स

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सोमवार को पारदर्शिता और सार्वजनिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, एजेंसियों के सभी पुरस्कारों को एक मंच पर लाने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल लॉन्च किया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज एक बयान में कहा कि पद्म पुरस्कार 2023 के लिए ऑनलाइन नामांकन और […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सोमवार को पारदर्शिता और सार्वजनिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, एजेंसियों के सभी पुरस्कारों को एक मंच पर लाने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल लॉन्च किया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज एक बयान में कहा कि पद्म पुरस्कार 2023 के लिए ऑनलाइन नामांकन और सिफारिशें शुरू हो गई हैं और नाम देने की अंतिम तिथि 15 सितंबर है।

आम जनता से पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन और सिफारिशें भेजने के लिए कहते हुए, मंत्रालय ने कहा कि उन्हें केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल – https://awards.Gov.In पर जाना होगा और ऑनलाइन नाम भेजना होगा।

---विज्ञापन---

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘यह पोर्टल प्रत्येक नागरिक या संगठन को भारत सरकार द्वारा स्थापित विभिन्न पुरस्कारों के लिए व्यक्तियों/संगठनों को नामांकित करने की सुविधा प्रदान करता है।’

1954 में स्थापित, तीन पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। पद्म पुरस्कारों में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री शामिल हैं और उनसे गणतंत्र दिवस 2023 पर सम्मानित किया जाता है।

---विज्ञापन---

यह पुरस्कार ‘विशिष्टता के काम’ को सम्मान देता है और यह सभी क्षेत्रों और विषयों, जैसे कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि में असाधारण उपलब्धियों और सेवा के लिए दिया जाता है। जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के भेद के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं।

First published on: Aug 22, 2022 06:23 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola