गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, जानिए कौन हैं रेस में सबसे आगे

Golden Globe Awards 2024: साल 2024 के गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में ओपेनहाइमर और बार्बी को सबसे ज्यादा नॉमिनेशन मिला है। अवॉर्ड शो इसबार जो कोय ही होस्ट करेंगे। वे फेमस अमेरिकी स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं।

Golden Globe Awards 2024

Golden Globe Awards 2024 Who will win Best Actor Actress Award: आज यानी 7 जनवरी से गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड समारोह आयोजित होने वाले हैं। ये समारोह कैलिफोर्निया में आयोजित होंगे। भारतीय समय के मुताबिक 8 जनवरी को सुबह 6 बजकर 30 मिनट से इसका प्रसारण किया जाएगा। यह 81वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स समरोह है। आज साल की बड़ी अवार्ड नाइट है। इसमें फिल्म और टेलीविजन में बेहतरीन काम करने वालों को इनाम दिए जाएंगे। कार्यक्रम दुनियाभर के सितारों से सजा होगा। सबसे बड़ा सवाल है कि इसमें कौन जीतेगा और किसे हार मिलेगी।

यह शो इस साल कई बदलावों के साथ आयोजित हो रहा है। सभी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साल 2024 के गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में ओपेनहाइमर और बार्बी को सबसे ज्यादा नॉमिनेशन मिला है। अवॉर्ड शो इसबार जो कोय ही होस्ट करेंगे। वे फेमस अमेरिकी स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं। इस पुरस्कार समारोह का लायंसगेट प्ले पर सीधा प्रसारण होगा। अंग्रेजी समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स ने शीर्ष टेलीविजन पुरस्कारों के लिए भविष्यवाणियों की है।

एचटी की बेस्ट टेलीविजन सीरीज ड्रामा में 1923 (पैरामाउंट+), द क्राउन (नेटफ्लिक्स), द डिप्लोमैट (नेटफ्लिक्स), द लास्ट ऑफ अस (एचबीओ), द मॉर्निंग शो (Apple TV+), सक्सेशन (एचबीओ) को रखा गया है।

वहीं बेस्ट टेलीविजन सीरीज म्यूजिक या कॉमेडी में द बीयर (एफएक्स), टेड लासो (एप्पल टीवी+), एबट एलीमेंट्री (एबीसी), जूरी ड्यूटी (अमेज़ॅन फ्रीवी), वनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग (हुलु), बैरी (एचबीओ) को रखा गया है।

वहीं टेलीविज़न सीरीज या नाटक के लिए किसी अभिनेता द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में पेड्रो पास्कल – द लास्ट ऑफ अस, कीरन कल्किन सस्सेशन, जेरेमी स्ट्रॉन्ग – सस्सेशन, ब्रायन कॉक्स – सस्सेशन, गैरी ओल्डमैन – स्लो हॉर्सेस, डोमिनिक वेस्ट – द क्राउन को रखा गया है।

वहीं टेलीविज़न सीरीज या नाटक में किसी अभिनेत्री द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में हेलेन मिरेन – 1923, बेला रैमसे – द लास्ट ऑफ अस, केरी रसेल – द डिप्लोमैट, सारा स्नूक – सस्सेशन, इमेल्डा स्टॉन्टन – द क्राउन, एम्मा स्टोन – द कर्स को रखा गया है।

वहीं टीवी सीरीज के लिए संगीत या कॉमेडी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री में अयो एडेबिरी – द बीयर, नताशा लियोन – पोकर फेस, क्विंटा ब्रूनसन – एबट एलीमेंट्री, राचेल ब्रोसनाहन – द मार्वलस मिसेज मैसेल, सेलेना गोमेज- वनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग और एले फैनिंग – द ग्रेट को रखा गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ